Wednesday, March 20, 2013

होने लगा है .....भूरा रंग .... धूप में ...काला .....चमक रहा है ...युवा ......बदल रहा है युवा


दोस्त, लडाई ....हथियार से नहीं ...जज्बे से जीती जाती है .....
राजनीती ..भीड़ से नहीं ....विचार से होती है .....हाँ ये बात सही है ....की कुछ महीने ..पहले तक तो मैं भी ऐसा सोंच नहीं सकता था ....
क्योंकि ...जो देखा था ....वो तो भीड़तंत्र था .....लोकतंत्र था ही कहाँ? .....तो पता कैसे चलता .....

अब हैं, तो इनके पास ...सब कुछ .....मिलती है भीड़ भी .....पर दोस्त .....जज्बा ....जज्बा उसका क्या ?.....बातों के बतासे ...तो मौसम की ...नमी से पिघल जाते है ..... और ये (राजनीती के महारथी ) करते ही क्या ...सिवाय बातों के .....

सोंच रहा था, की कारण क्या है की, ये इतने डरे से क्यों ...दिख रहे हैं आज कल ....ऐसा क्या हो गया की, इन सब की हवा सी निकली सी दिखाई देती है ?.....अभी कुछ दिन पहले ही तो .....कुछ ज्ञानी ये कहते थे .....की ये पार्टी ...हवा हवाई है .....मीडिया ने बनाई है ....

जब मीडिया साथ नहीं देगा तो खुद बा खुद ....हार मान लेंगे ...कर लो ..मिडिया मुट्ठी में ....बन जाएगी बात ......कर लिए मीडिया management .....खोले कुछ नए चैनल भी ....पर क्या हुआ ...दोस्त, झूठ और धोखे ....के नीचे जमीन नहीं होती ...ये सिर्फ थोडा परेसान कर सकते है ...ये करते ही ऐसा थे ...पर अभी तक हम डर जाते थे ....की भाई ...ये तो ताकतवर है ...कैसे जीतेंगे ....

सोंचते थे ...की,.... "पानी में रह कर मगरमच्छ से बैर" ....कौन करे ...क्या होगा ....पर पता चला ...ये तो भीड़तंत्र के मगरमच्छ है ......

लोकतंत्र का मगरमच्छ तो सिर्फ जनता है .....आम आदमी है .....अब क्या डरना ....अब इनको ....डरायेंगे ...भगायेंगे ....

कुछ शुभचिंतकों ने यह भी कहा ...की कुछ नहीं कर पाएंगे ....कहते है ...बेनामी और काला धन नहीं लेंगे ...किसी व्यवसायिक घराने से धन नहीं लेंगे ......तो चल चुका काम ....

कहाँ से लायेंगे resources ,.....कहाँ से लेंगे,.. लोगों की भीड़ ....कहाँ से लायेंगे कार्यकर्ता ...कैसे करेंगे प्रचार ....इनके पास तो ....ना पोस्टर छपवाने के पैसे होंगे ना ....बंधवाने के लिए ....दारू और नोट बाँट पायेंगे ?....

हो गयी ..इनकी टांय - टांय .....फिस्स ....
पर हँसी ...आती है ...ऐसे ज्ञानियों से ....जो विस्वास करते है ......Packaged tour पर ....घर से निकलने से पहले ही सारी ...होटल,...कार ट्रेन ...टिकट ..सब बुक होना चाहिए ....

जनाब मजा क्या है ...ऐसे टूर का ...जब पहले से ही पता है .....की कितने बजे कहाँ होंगे ...क्या करेंगे ....बस आराम चाहिए ....

अरे कभी ..निकल कर देखो घर से .....बिना बुकिंग के .....लड़ो मंजिल तक जाने के लिए ....मजा आएगा ...मंजिल मिलेगी ...यही तो होगा असली ....भ्रमण ....यही तो होगी असली खोज ...जमीन से जुडी खोज ..असली क्रांति ......

अभी ..कुछ दिन पहले की ही तो बात है ....अपने ऑफिस के ...साथी से बड़ी ज्ञान की बातें सुनी ....रेलवे में ...ये होना चाहिए ...वो होना चाहिए ....देश में ऐसा हो ....वैसा हो ...सब packaged tour ....
अंत में ..उनको सिर्फ एक सलाह दी ....की इस बार दुर्गा पूजा के लिए ...जब घर जाना ...तो जनरल से जाना .....समझ आएगा ....की रेलवे में ...क्या होना चाहिए ...और देश में क्या ....हाँ ....ATM कार्ड भी मत रखना ...हाँ cash ...चाहे जितना ले लेना ....

अब देखते है .....देश के बारे में ...ज्ञान देने वाले ...कब हिम्मत जुटाते है ......देश को जानने की ....
हाँ ....मेरी बात तो ये है ....पता नहीं क्यों ....मुझे जनरल ...डिब्बा ही रास आता है ....अरे जब नींद नहीं आती ....तो reservation का ...क्या करना .....हाँ जब होगी ...जरुरत ...ले लेंगे ....उसका भी मजा ....किसने रोका ....

अंत में .....हर कोई जो ...जींस पहनता है ....अंग्रेजी बोलता है .....मॉल जाता है ...फेसबुक ..ट्विटर करता है .....वो सिर्फ कूल डूड नहीं होता .......

अब वो करता भी क्या .....अभी तक उसे पता भी कहाँ था ...की करना क्या है ......
अब बदली है तस्वीर .....होने लगा है .....भूरा रंग .... धूप में ...काला .....चमक रहा है ...युवा ......बदल रहा है युवा ....नागेन्द्र शुक्ल

एक बात और ....अगर आपके पास कुछ पैसे हो ...तो थोडा,... इन कूल डूड ...को भी दान कर दो ....अरे इतना तो करो ....और इस बार AC की जगह ...एक नीचे वाले ....रिजर्वेशन ...से कर लेना .....packaged tour ....बहुत फायदा होगा .....
http://www.aamaadmiparty.org/donate/Donate.aspx

No comments:

Post a Comment