Saturday, November 26, 2016

नोटबंदी ,... विरोध की नहीं ,.... सहयोग की चीज़ है

#नोटबंदी ,..... नोटबंदी को लेकर ,.....
आपकी तरह ,... हम भी कंफ्यूज है भाई ,....
हकीकत में आप परेशान होंगे ,... हम भी है ,...
गाँव में खेत बोन को पड़े है ,.... मजदूर को देने के लिए पैसे नहीं ,...
पर,...
पर नोटबंदी का विरोध ,.... मुझे कुछ वैसा विरोध ही लगता है

जैसा की ,... पहले,.... कुछ लोगो ने ,....
पल्स पोलियो का विरोध किया था ,.....
जैसा की ,... पहले,.... कुछ लोगो ने ,....
हम दो हमारे दो ,.... का विरोध किया था ,.....
जैसा की ,... पहले,.... कुछ लोगो ने ,....
शनि सिंगला पुर में ,.... हाजी अली में,.... महिलाओ के जाने ,... का विरोध किया था ,.....
जैसा की ,... पहले,.... कुछ लोगो ने ,....
बाल विवाह ,... विधवा विवाह ,.... तीन तलाक ,.... का विरोध किया,...
नोटबंदी ,... विरोध की नहीं ,....
सहयोग की चीज़ है ,.... #NagShukl

Monday, November 7, 2016

डेंगू ,....

दोस्तों ,..
आज आपके लिए ,... नहीं नहीं "आप" नहीं ,... आपके लिए एक कहानी लिखी है ,....
डेंगू ,....

डेंगू कहने को तो एक बीमारी है ,...जो मच्छर फैलाते है और उसे भुगतते भी इंसान है और डेंगू फैलाने वाले मच्छरों को पैदा भी हम इंसान ही करते है ,..
खैर डेंगू को अभी छोड़ते है हम तो आपको एक कहानी सुनाने जा रहे थे ,...
हाँ तो ये कहानी है ,... दो दोस्तों की ,...

जो बरुवा नाम के एक गाँव (जो लखनऊ कानपुर के बीच पड़ता है) के दो दोस्त ,....
शम्भू और श्रीकान्त ,.... बरुवा में पैदा हुए ,....शुरुवाती पढ़ाई वहीँ दोनों ने की ,.. शम्भू का शहर से संपर्क था आगे की पढ़ाई शहर में कर,.. देश की राजधानी दिल्ली में अच्छी नौकरी के साथ औसत जीवन व्यतीत कर रहा था ,...और श्रीकांत ,....

श्रीकांत ,... उसने गाँव के स्कूल से पढ़ाई की 12वीं की ,.... मम्मी की थोड़ी सी पेंशन पर परिवार पाल रहा था ,....
कई वर्षो बाद ,... शम्भू अपने गाँव गया ,....
तकरीबन दस वर्षो बाद ,... शम्भू अपने गाँव गया,...

गाँव में श्रीकांत से बातचीत हुई ,... पुरानी यादें ताज़ा हुई ,...
और नयी हकीकत से सामना ,....
नयी हकीकत थी ,..... बेरोजगारी,...
उससे बड़ी हकीकत थी ,.... "निम्न स्तरीय शिक्षा",.... और
सबसे बड़ी हकीकत थी ,.... गरीबी और 5 बहनो का बड़ा परिवार ,...

पता चला दो की शादी हो चुकी ,...तीसरी की शादी वाले दिन ही ,....पेंशनधारी ,....
माँ की सड़क दुर्घटना में मृत्यु ,..... तीसरी शादी निपटते - निपटते ,.....2 लाख का कर्जा ,...

जब ये हकीकत शम्भू के सामने थी ,... तो जैसे उसका मन जोर से चीखने को था ,.... उन बंधनो को तोड़ने का था
जिन बंधनो ने बना रखा है "शम्भू को स्वयंभू",....

पर यथार्थ ये भी सामने था ,... शम्भू के ,....
की ,... कलयुग में कोई शम्भू ,....भला शम्भू रह ,...जी ही कहाँ पाता ,..

शम्भू राजधानी वापस ,.... और वापस आ के ,...
राजधानी में किसी तरह,... कोई जुगाड़ लगा ,.... श्रीकांत के लिए ,....
सुरक्षा गार्ड की एक नौकरी का इंतज़ाम कर ,.. उसे भी बुला लेता है ,... की कुछ को कष्ट कटेगा ,...

इतना आसान भी नहीं था ,...श्रीकांत के लिए ,...
गाँव में 2 शादी लायक बहनो को ,.. अपनी बीवी के साथ अकेले छोड़ के आना ,...
पर जिंदगी की हकीकत ,....
किसी को भी ,... कुछ भी ,... बना सकती है
पर जिंदगी की हकीकत ,....
किसी को भी ,... किसी भी बात पर,... राजी करा सकती है ,....

खैर श्रीकांत ,... ने नौकरी शुरू की रहने के लिए,...
कमरा ले लिया ,... गैस सिलेंडर - चूल्हा - बर्तन - सायकिल ले लिया ,..
अभी नौकरी करते करते 15 - 20 दिन गुजरे थे ,...
की शम्भू को ,.... श्रीकान्त का फोन आया की ,...
पाँच दिनों से,... काफी तेज़ बुखार है ,.....

ये सुनते ही शम्भू के दिमाग में ,... डेंगू कौंधा ,... और कौंधा क्या ,.. अरे ये क्या ,....श्रीकांत को तो डेंगू ही निकला टेस्ट में ,....
उफ़ ,... अब क्या करे ,... और प्लेटलेट काउंट - बहुत कम ,...
जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा ,... देरी हुई तो श्रीकांत खतरे में पड़ सकता है ,...

श्रीकांत को ले - सरकारी अस्पताल में पहुँचे शम्भू को ,.. पता चलता है यहाँ प्लेटलेट चढाने की कोई सुविधा है ही नहीं ,...
ये सुनते ही ,..
शम्भू के मन में सवाल कौंधा ,...
"सालों से ,... पूरी ईमानदारी से ,...लाखो रुपये सरकार को टैक्स देते रहे ,... और आज ,...
और आज जब ,... श्रीकांत को ,.. टैक्स के उस पैसे के सदुपयोग की जरुरत थी ,... मिला क्या ?",...

मिला,... मिला एक प्राइवेट अस्पताल का नाम - पता ,...
तो दोनों पहुँचे वहाँ ,...
अब इसे श्रीकांत की अच्छी किस्मत ही कहेंगे ,... की जिस बन्दे ने हमेशा चालु डिब्बे में सफर किया हो ,... स्लीपर कोच एक सपना हो ,...
उसे अस्पताल में ,... खाली मिले तो सिर्फ डीलक्स कमरा ,..

खैर ,....इस डीलक्स कमरे में भर्ती होना पड़ा श्रीकान्त को ,...
और कमाल की बात ये की ,... श्रीकांत और शम्भू दो का ब्लड ग्रुप एक ही ओ+ ,... तो डोनर कोई ढूंढना नहीं पड़ा ,...
और श्रीकांत 3 दिन में बेहतर हो ,... अस्पताल से निकलने को तैयार ,...
पर ऐसे कैसे ,... अभी तो बिल आना था ,.... तो आया ,..
पूरे 80 हज़ार ,... अब ???,... अब क्या करे ??,..

श्रीकांत तो पहले २ लाख से ऊपर का कर्जदार ,... और शम्भू के लिए लाख ,...
अभी भी लाख ही थे ,...
खैर शम्भू ने ,... तंग हांथो के बीच से 80 हज़ार का भुगतान तो कर दिया ,...

पर अब शम्भू सोंचता है ,....
शम्भू सोंचता है की ,... की श्रीकांत ये 80 हज़ार चुकायेगा तो कैसे ???
10 हज़ार की तनख्वाह में ,... 4 हज़ार तो रहने खाने में लग जाते है ,...
बचे 6 हज़ार ,... अगर श्रीकांत 5 हज़ार भी महीने देगा ,.. तो ,..
तो भी उसे डेढ़ साल लग जायेगा ,.. तब जाकर दे पायेगा ,...

और अब श्रीकान्त पहले किसे देगा ??? उसे ,... जिससे 2 लाख 3 टका महीने के ब्याज पर लिया है या बिना ब्याज वाले 80 हज़ार वाले को ??,...

अब शम्भू को दोस्ती याद आती है तो भला ,... गलत सलाह कैसे दे सकता है ,...
दोस्त होने के नाते यही समझाना पड़ा की ,.. पहले ब्याज वाला कर्ज चुकाओ ,...

पर ,...
ये शम्भू को भी पता है ,.. की ये 2 लाख का कर्ज चुकने में -
हकीकत में तो जिंदगी चुक जायेगी ,...
फिर 2 बहने भी तो घर पर है ,...

उफ़ ,... इस डेंगू ने ,...
उफ़ इस डेंगू ने ,... तो ना सिर्फ श्रीकांत को तोडा बल्कि हकीकत में - इस डेंगू ने शम्भू की भी हिम्मत तोड़ दी ,...

और ऐसी तोड़ी की ,...
शम्भू - अब गाँव जाने से कतराता है ,.... गाँव जाने से डरता है ,...

डेंगू ,.. वाकई खतरनाक है ,... पर शम्भू को समझ नहीं आता की कौन सा डेंगू ,... ज्यादा खतरनाक था ,...
मच्छर वाला ,... टैक्स के पैसे की लूट वाला या फिर प्राइवेट अस्पताल की लूट वाला ,... या उस साहूकार के ब्याज वाला ,... या 2 बहनो वाला ??
आखिर कौन सा डेंगू ,.... आखिर कौन सा डेंगू ,... ज्यादा खतरनाक है ,...

मच्छर वाले डेंगू का इलाज हो गया ,... पर इस डेंगू के मच्छर को पैदा करने वाले इंसनों ने जिस डेंगू को फैलाया है ,.... उसका इलाज़ कैसे होगा ?? किस अस्पताल में होगा ?? कौन करेगा ??

अब शम्भू गाँव नहीं जाता ,...
यहीं शहर में रह ,... ये जानने की कोशिश की ,...
की ,...आखिर कौन सा डेंगू ज्यादा खतरनाक है ,... #NagShukl
https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/940779199389712





Wednesday, November 2, 2016

To,... Fellow Residents in my colony,..

To,...
Fellow Residents in my colony,..
कृपया ध्यान दें ,... कृपया जवाब दें ,...
सबसे पहले तो दिवाली मेले की अच्छी व्यवस्था के लिए - उसमे शामिल सभी लोगो को साधुवाद ,...
अब,...
कॉलोनी में जहाँ दिवाली मेला लगा था ,.... वहाँ सफाई करवाने की जिम्मेवारी किसकी थी??
पीछे मेले के मैदान में ,... सफाई के लिए ,.. किसी ने आग लगाई ,...

और उस आग में ,... 2 पेड़ पूरी तरह जल गए ,...
जल नहीं गए ,... लापरवाही - मूर्खता ,... असम्वेदनशीलता ने जला दिया इन पेड़ो को ,..
2 पेड़ ,..
एक आम का पेड़ (जिसे 2 साल से बड़ी मेहनत से पाल के इस वर्ष 15 अगस्त को लगाया था),.... वो तथा ,...
एक शीशम का पेड़ - वो भी २ साल का वयस्क पेड़ था ,...
वैसे तो ,... बारिश शुरू होते ही ,...
आप हम सब ,... इधर उधर पेड़ लगा ,... सेल्फी खींच ,...
फेसबुक whatsapp groups में बड़ी ,... जोर शोर से पोस्ट करते है ,...
बांकी सारे तारीफ़ भी खूब करते है ,...
"WOW Good JOB",.... etc,...
लेकिन हमारी इस गर्मजोशी का दिवाला निकल जाता है ,... जैसे ही बारिश ख़त्म होती है ,...
पेड़ पानी की कमी से ,.. अनदेखी से ,... जानवरो ,...
और सबसे ज्यादा ,... हमारी - आपकी वजह से मर जाते है ,...
ऐसा इसलिए होता है क्योकि ,... आपकी इच्छा कभी पेड़ लगाने की थी ही नहीं ,...
वरन ,... वो मात्र ,... सेल्फी तक सीमित थी ,...
हमारी आपकी इसी सोंच ने ले ली है ,.. जान इन 2 ,.. 2 साल के पेड़ों की ,...
इस क्षति की भरपाई ,.. क्या कोई कर सकता है ???
मुझे घोर दुःख है ,.... और क्रोध भी ,...
क्योंकि वो मेरी 2 साल की मेहनत थी ,...
एक तरफ तो ,... हाय - तौबा मची है की ,... किसान पुवाली जला रहे है ,...
जिसके धुवें से ,... दिल्ली गुडगाँव में SMOG है ,...
दूसरी तरफ ,... हमने क्या किया ????,...
सफाई के नाम पर हमने भी कूड़ा जलाया ,....
ना सिर्फ कूड़ा जलाया ?? बल्कि 2 पेड़ो की हत्या भी की ,...
अब मेरा सवाल ,...
यदि ,.. उस जगह इन पेड़ो की जगह ,...
कोई दो कौड़ी की ,... टूटी फूटी ,... कबाड़ कर भी खड़ी होती तो ,...
तो क्या तब भी ,... इसी तरह लापरवाही से ,.. आग लगाई जा सकती थी ,...
तो समझ लीजिये ,...
हमारे आपके ,.. पौधरोपण की ,.. सच्चाई ,... गंभीरता ,... कितनी है ???
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें की ,...
NCR में कूड़ा जलाने पर NGT का प्रतिबन्ध है ,... और सजा जुर्माना और जेल दोनों है ,...
वैसे जो क्षति हुई है ,... उसकी भरपाई कर पाना किसी के लिए संभव नहीं ,...
पर मैं कैसे यकीन करूँ की ,... आगे से ऐसी गलती ,... ऐसी असंवेदनशीलता नहीं दिखाई जायेगी ,... #NagShukl #ChaloDeshSudhare
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=937145516419747&set=pcb.937145626419736&type=3&theater


Tuesday, November 1, 2016

"शिवकेष" की आत्महत्या ,... हत्या का ,... दोषी ,

दीपावली के अगले दिन ,..... परेवा को ,....
गाँव ,....गाँव के मेरे मोहल्ले के ,.... एक हमउम्र लड़के ने आत्महत्या की ,...
वैसे है तो ये "आत्महत्या"..... पर,....
पर हकीकत में उसकी हत्या की ,....
उसकी हत्या की ,...उसकी हत्या में शामिल थे,...
ये व्यवस्था,... किसानों की दुर्गति ,... आर्थिक तंगी,... और बेरोजगारी,...
परन्तु उसकी हत्या जिस हथियार हुई ,... वो है नशा (शराब),....

आज से 20 साल पहले - जब देश का विकास नहीं हुआ था तब ,...
ये मोहल्ला ,.... एक खुशहाल जिले के खुशहाल गाँव का ,... सबसे खुशहाल मोहल्ला था ,....
अब विकास के बाद ,...
गाँव में अगर सुबह 9 बजे के बाद गाँव में ,... दूध दही ढूँढोगे ,...
तो ढूढँते रहोगे - मिलेगा नहीं ,... ,पर,...
पर शराब,... भाँग ,... गोलियाँ और तरह तरह के नशे ,...
हर वक्त 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे - आपकी सेवा में ,...
विकास ,...गर हुआ तो ,...
तो,... विकास के नाम पर ,... गाँव को मिला ,....
गाँव की टूटी सड़कें ,..... बिना बिजली के बिजली वाले खम्बे ,.... बिना पानी के सरकारी नलकूप ,....
बिना पानी के नहर बम्बे ,... सूखे तालाब ,... खेल के मैदान और चरागाहों की समाप्ति ,...
सरकारी स्कूलों में खाना ,... जहर उगलती बगल की नदी ,...
खाली पड़ी - सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग ,... सरकारी जमीनों पर दबंगो का कब्ज़ा ,...
विकास इतना और इस कदर की ,....
जो कुवें कभी ,.... जीवन के साधन "पानी" की पूर्ती करते थे ,...
आज "दारु" पिये ,... निराश और हताश ,... नवयूवकों की ,... मौत की कहानी लिख रहे है,....
ये सच है भारत में सबसे ज्यादा ,... युवा है ,...
पर वो युवा है कहाँ - किस हाल में ,... उसे चाहिए क्या ,... किसी को फ़िक्र नहीं ,...
वो म्हणत करना चाहता है ,.... पर म्हणत करे तो कहाँ ??? और कैसे ??
हालात ऐसे की ,...
नरेगा मनरेगा तक में काम सिर्फ और सिर्फ तब ,.... जब गाँव का प्रधान - वो हो जिसको आपने वोट दिया ,...
बर्बाद ,.... हालात अपने गाँव के ,... देख सुन ,.. मन व्यथित होता है ,...
फिर अपनी स्थिति और मजबूरी देख ,.... मन में मलीनता आती है ,...
ये सब होने के बाद ,... जब कुछ नहीं सूझता तो ,...
तो हम फेसबुक पर कुछ ऐसे ,... रिपोर्टिंग कर देते है ,...
शायद ,...
यही और बस इतना ही कर पाने की हालत में है हम ,...
अपने गाँव के लिए ,... जिन गलियों में खेले - घूमे ,...
उन लोगो के लिए ,... जिन्होंने अलग अलग तरीको से ,... बहुत कुछ सिखाया ,...
"संसाधनों की कमी ,.... इस कदर की हम ,... सहयोग की जगह ,... उनके संचय में व्यस्त ,... "
और शायद ,...
यही कारण है ,.... "शिवकेष" की आत्महत्या ,... हत्या का ,...
दोषी ,... आप हों ना हो ,...
हम है ,... और गर दोषी हैं ,...
तो प्रायश्चित करना पड़ेगा ,....
इस कार्तिक पूर्णिमा से ,... जितनी क्षमता होगी नशे का विरोध जरूर करेंगे ,...
चाहे लोग पागल कहें ,.... पर अब नहीं ,...
कोई और शिवकेष मरे - इससे पहले ,...
पूरा प्रयास ,...
इस नशे से लड़ने का ,... युवाओ को कोई हुनर देने का ,...
प्रयास ,... उनको चोट मोटा रोजगार दिलवाने का ,...
पर ये सब करेंगे कैसे ,... अभी तो ये सोंच भी नहीं सकते ,...
पर मुझे पता है ,...
जैसे आप सब ,... हमेशा से हमें सुझाते आयें है ,... मार्गदर्शन करेंगे ,... #ChaloDeshSudhare #NagShukl
https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/937084636425835?notif_t=like&notif_id=1478063005497013