Friday, February 10, 2017

कल उत्तर प्रदेश में ,.... पहले चरण के वोट पड़ने है ,..

कल उत्तर प्रदेश में ,.... पहले चरण के वोट पड़ने है
हम्म ,.....
तो मुझे जो दिख रहा है वो ये की ,....
प्रदेश का चुनाव ,....इस मुकाम पर आ कर ,... एक चेहरे पर टिक गया ,...
और वो चेहरा है ,... अखिलेश यादव ,.. और इतिहास ,...

और इतिहास गवाह है ,...
जब जब चुनाव किसी चेहरे पर आ के टिका है ,... वो चेहरा जीता है
चाहे वो चेहरा ,... इंदिरा गाँधी का रहा हो ,... या राजीव का ,... या वीपी सिंह का ,... या अटल का ,... या मोदी का ,... या नितीश, ममता, अरविन्द का ,...

हर बार ,...
जब जब चुनाव किसी चेहरे पर आ के टिका है ,... वो चेहरा जीता है 
तो इस लिहाज से ,...
आज हम घोषणा कर रहे है ,... उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री ,... अकलेश है ,...

खैर ,... अब ,..
अब जो समझ नहीं आ रहा वो ये की ,...
की इतनी बड़ी ,.. इतनी बड़ी गलती ,... स्वयं नरेंद्र मोदी और उनके वो कॉर्पोरेट कंपनी के सुपरवाइज़र ,... अमित शाह ने कैसे कर दी ,... कैसे होने दी ??

अब अगर ,.. उत्तर प्रदेश में ,.. भाजपा को बचाना ,.. बनाये रखना है ,.. तो
तो ,..
इस चेहरे की लड़ाई में ,... कोई चेहरा उतारना पड़ेगा ,...

और आज के हालात में सिर्फ एक ,...
सिर्फ एक चेहरा - राजनाथ बेहतर कर सकता है ,...
ये शायद ,.. राजनाथ का डिमोशन होगा ,... या कहें पार्टी के लिए बलिदान ,...
पर ना ये डिमोशन ना ही बलिदान ,.... अडवाणी की तपस्या  से बड़ा होगा ,...

लेकिन ,... वो नरेंद्र मोदी और उनका सुपरवाइज़र ,... अमित शाह
जो दम्भ भरते थे ,... "कांग्रेस मुक्त भारत",...

काफी हद तक उसमे सफल है ,... क्योंकि ,... ये जो जोड़ी ,.. यूपी को पसंद है ,... उसमे जो चेहरा छूमिल हो - गर्त में गया ,...
वो है ,... राहुल गाँधी का ,...

और अगर ,..
अगर भविष्य में ,... इस चेहरे की लड़ाई में ,... कांग्रेस के पास कोई चेहरा बचा है तो प्रियंका का ,...

खैर ,... खैर ,...
कांग्रेस के पास तो एक चेहरा ,.. इस जंग के बाद भी बचेगा ,.. पर ,..
पर ,.. भाजपा का क्या ???

हम ,...
हम तो शुरुवात से कहते आ रहे है की ,...
नरेंद्र मोदी और उनका सुपरवाइज़र ,... अमित शाह,...
कह जरूर रहें है ,... "कांग्रेस मुक्त भारत",... पर ,..
पर ख़त्म भाजपा को कर रहे है ,....

यूपी में भाजपा ,.. पिछले ३ साल में कोई चेहरा ना ढूँढ पायी ??
जो थे ,... वरुण गाँधी ,.. आदित्यनाथ ,... सब ख़त्म ,... सब ख़त्म ,...

और ऐसा हुआ क्यों ?? क्योंकि इस चेहरे की लड़ाई में ,...
माननीय ,.. नरेंद्र मोदी और उनके सुपरवाइज़र ,... अमित शाह,... डर गए ,...

वो डर गये ?? हाँ ,.. डर गए ,.. और डरे विरोधी चेहरो से नहीं ,...
उन चेहरो से ,.. जो उनके घर के थे ,..

पुराणी पीढ़ी के चेहरे तो पहले ही छुपा चुके थे ये ,...
नयी पीढ़ी को भी किनारे कर दिया ,...
और इस कॉर्पोरेट मानसिकता ,... और "बूथ जीतो - चुनाव जीतो" एप्रोच ने ,...
साथ ला दिए ,... स्मृति ईरानी ,.. मनोज तिवारी ,.. जैसे चेहरे ,..

इन चेहरो से,.... उनकी सरकार तो चल सकती है ,...
उनके चेहरे को ,.. कोई कड़ी टक्कर नहीं मिलेगी - ये सच है ,.. ,

 पर जनाब ,...
अपने घरवालो के चेहरे छुपा ,.... झुका ,.. कोई ,..
कोई कितने दिन ,.. सर उठा - चल सका है बाजार में ???,...

इस सवाल के साथ ,... शुभरात्रि ,... #MyFridayEvening #ChaloDeshSudhare #NagShukl

https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/1005497479584550?notif_t=like&notif_id=1486748433820996

Wednesday, February 8, 2017

उत्तर प्रदेश चुनाव में ,.... मुस्लिम किधर जाएंगे ,...

उत्तर प्रदेश चुनाव में ,....
जिस तरह से ,... हर तरफ ,... शोर मचा है ,....
मुस्लिम का वोट किसको ,....
मुस्लिम किधर जाएंगे ,...
वो दलित (अर्थात मायावती) को अपनायेंगे या ,...
यादव (अर्थात मुलायम) को अपनायेंगे ,...
सबका कहना है ,... मुस्लिम जिधर जायेंगे ,...
ताज उसके सर होगा ,.... हम्म ,....
हम्म ,... फिर एक काम करो ,.... इतना ऐहसान करो ,...
मालिक ,.... हमारे टैक्स के पैसो पर ऐहसान करो ,.... चुनाव में खर्च ना करो ,....
किसी भी ,... जुम्मे की नमाज में ,... जाके उनके वोट डलवा लो ,...
और बता देना ,...
और बता देना ,... कल से हमारा रहनुमा कौन ,....
भरने लगेंगे ,... टैक्स ,... कल से उसी को ,... वो ,..
वो जितना और जिस मद में चाहे ,....
खैर ,... चुनाव के इस लहज़े, तवज्जो और जरुरत से ,...
एक बात ,...
एक बात तो साफ़ है ,.... जिसके पास - जितनी लाठी (वोट),.... भैस (सरकार) उसी की ,...
और हाँ ,...
टैक्स देने वाले ,... ध्यान रखे ,....
"हम दो - हमारे एक",...
क्योंकि अब तुम्हारी ,... दो को पाल पोष के ,....
ईमानदार ,... टैक्स पेयर ,... बनाने की औकात नहीं रही ,... #NagShukl

https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/1004598603007771?comment_id=1004600469674251&notif_t=feed_comment&notif_id=1486620185718788

Wednesday, February 1, 2017

तालाबों की कहानी ,... आम आदमी की जुबानी

नींद खुल गयी जल्दी...आज सुबह 5.30 बजे ही...तो ...लो ..भाई सुबह की राम राम....और ..एक कहानी सुनो आज....#10 लाख तालाब # सत्या #
1 ) एक पटवारी साहब ने गाँव के किसानो के लिए , ....फ़ाइल में...... मदद करने की सोची...सोचा क्या किया जाये.... किया आर्डर , और गाँव में 5 तालाब खुदवा दिए.....फ़ाइल में.....एक तालाब लगभग 1.50 लाख का.... कितने हुए....7.50 लाख....अंदर.... फिर हो गया ट्रान्सफर.....
2 ) दूसरे आये .....उन्होंने सोचा , किसानो की मदद करने की.....फ़ाइल में.....क्या किया जाये....किया आर्डर ...उन्ही 5 तालाबो की सफाई की...लिखा ,तालाब का पानी बहुत गन्दा है..... किसान बीमार हो सकते है...फ़ाइल में......एक तालाब की सफाई....1 लाख....5 तालाब....कितने हुए.....5 लाख....अंदर.....फिर उनका भी ट्रांसफर हो गया...
3 ) अब आये तीसरे , उन्होंने भी सोचा , .... मदद का....फ़ाइल में...पर करे , क्या ..तालाब भी खुद गए , सफाई भी हो गयी...... लगाया दिमाग....किया आर्डर....ये तालाब गाँव के बीच में है...अंधरे में गाँव के कई लोग और जानवर इसमें गिर जाते है...... इन 5 तालाब को बन्द करना है.....फ़ाइल में.....मिट्टी से पाटना होगा...... एक तालाब का लगभग 1.50 लाख....कितने हुए....7.50 लाख....अंदर.....
. ...तालाब खुद गए , सफाई हो गयी , बन्द भी कर दिए गए....
यूपी में मनरेगा के तहत तालाब बनवाने पर राज्य सरकार के मुताबिक 1 लाख 10 हज़ार रुपए लगते है....आधा सरकार देती है....अपनी तरफ से....केंद्र से आये पैसो से.....जो बजट में मिलता है....किससे क्या बोले .... इस बार 480000000000 (48 हज़ार करोड़ )..... मनरेगा का बजट.....गलती किसकी... ? इनकी ? उनकी ? हमारी ? आपकी ? समाज की ? .......सोचना जरूर.... बताइयेगा....?
अन्नदाता , ..... आकाश की तरफ, देख रहा था , देख रहा है , देखता रहेगा.....और भगवान से बोल रहा , की इस बार अच्छी बारिश हो जाये....ताकि देश की GDP ऊपर जा सके....जिससे विदेशी पूंजी निवेश , आ सके देश में.... जय हो....... #सत्या #

मेरा अस्तित्व बूँद सा ,....या,.. विराट

अजीब हालात है ,..... मेरा अस्तित्व बूँद सा ,....
आजकल ,...
आप communal है या Secular ,...
आप देशभक्त है या देशद्रोही ,...
आप मनुवादी है या समाजवादी ,...
ये सब ,...

ये सब पता चलता है इस बात से की ,... आज आप किस पार्टी का समर्थन  कर  रहे है ,....
तो इस हिसाब से हम कंफ्यूज हैं ,.... आखिर हम हैं क्या ???

उस वक्त तक ,... जब तक हम अरविन्द  लिए ,....
"वो कोने में खड़े खामोश वालंटियर हैं",.... तब तक हम भ्रष्टाचार विरोधी, सहिंष्णु , सेक्युलर है ,....

उस वक्त तक ,... जब तक हम चुपचाप मोदी जी के मन की बात सुनते रहे ,...
तब हम देशभक्त, कम्युनल, असहिष्णु, मनुवादी आदि है ,...

परंतु ,...
परंतु ,... हम चाहे "अरविन्द को" या "मोदी को",... किसी को ,..
किसी को भी ,... अपने मन की बात सुना दें तो ,...

तो ,... हम कुछ नहीं बचते ,....
कुछ नहीं मतलब ,.... कुछ नहीं बचते ,....
ना सेक्युलर , ना कम्युनल , ना मनुवादी , ना समाजवादी , ना सहिंष्णु ,.. ना असहिष्णु,...
कुछ नहीं ,...

और है क्यों ?? ऐसा है और इसलिए है क्योंकि ,....
जब तक चुप रहें ,... तुम्हारे मन की बात सुने ,.... तुम्हारे मन की बात कहें ,...
"हमारा अस्तित्व विराट है " और ,...
और जैसे ही हम ,... अपने मन की कहें ,...
"हमारा अस्तित्व कुछ नहीं है ",... हमारा अस्तित्व बूँद सा,.. #NagShukl
https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/999511776849787?pnref=story