Thursday, December 29, 2016

जहाँ "कर्ता" नहीं विक्रेता की इज़्ज़त हो ,... उसका विकास कैसे हो ??

 'जाके पाँव न फटी बेवाई, सो क्या जाने पीर पराई'
किसान बन कर ही ,.....समझ आयेगी किसान की परेशानी ,...
बाँकी तो सब ज्ञान है ,...

कल ही एक शॉपिंग मॉल की ,... एक बड़ी दूकान में देखा ,....
एक बढ़िया से सजे - धजे ,.... पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में ,....
काले तिल के गुड़ वाले करीब 400 ग्राम लड्डू ,.... मूल्य 200 रुपये ,...
दुसरे ऐसे ही सजे धजे डिब्बे में ,...
400 ग्राम ,... बिजरी (अंग्रेजी में Flex Seed) के लड्डू ,... मात्र 280 रूपये ,...

अब ,...
ध्यान आता है ,... काला तिल ,...
मेरे गाँव का भाव ,... 40 रुपये किलो ,.... और बिजरी 50 रूपये ,....

40 रूपये से लेकर ,... 500 रूपये किलो तक का जो सफर ,.... तय किया ,...
इस काले तिल और बिजरी नई ,... उसमे किसान का हिस्से ,.... दमड़ी भी नहीं आई ,...
क्यों ???
क्योंकि किसान को पैकेजिंग करनी नहीं आती ,...

अब ध्यान आता है ,... किसान ,...
इस साल की ही बात है ,...
अभी हम खेत में ,... सरसो बो कर ही हटे थे की ,...
जोरदार बारिस हो गयी ,... सारे बीज बाह गये ,... खैर ,...
खेत दुबारा बोया गया ,...
ईश्वर की कृपा ,... से खेत अच्छा उगा ,.... फसल बढ़िया तैयार ,.... अब पकने वाली है ,...
पर ,...
पिछले 15 दिनों से रोज  ,.... सिर्फ और सिर्फ सरसो की फली के मजबूत होने का इंतज़ार ,...
की पके तो ,.. काटे ,..
और फिर काट के ,.. खलिहान में जमा करें सूखने के लिए ,....
सूखने में 10 - 12 (अगर धुप खिली तो ) लगेंगे ,...

और इस दौरान ,...
और इस दौरान ,... खुदा ना करे ,... कहीं बारिश हुई तो ,...
तो सारा गुड़ - गोबर ,...

बीज बोने से लेकर ,... फसल घर आने तक ,...
किसान संसय में ,.... डरा हुआ ,... इंतज़ार में ,...
प्रभू से ,... इस प्रार्थना में की ,... गुजर जाएँ बचे दिन अच्छे से ,...
तो निकल आये लागत ,...

उधर ,...
40 को 500 बनाने वालो को क्या चाहिये ??,...
सिर्फ विज्ञापन ,... एक महँगी दूकान ,... है सोसाइटी में घुसपैठ ,...

पिछले हफ्ते मिला था ,... पूसा के एक ,... कृषि वैज्ञानिक से ,...
उसने कहा ,...
हमें किसान को ,... "फसल उगाना नहीं ,... उसे बेंचना सिखाना पड़ेगा",...
तभी ,..
तभी शायद कुछ हालात सुधरे ,.....
लेकिन ,..
लेकिन ,.. वो बेचारा किसान ,.... क्या क्या करे ,...
रोज रोज ,.. आँधी तूफ़ान बादल कोहरा पानी के लिए ,...
ईश्वर को मनाये ,.....
या ,... या फिर 40 को 500 बनाने की गणित में उलझे ??

सच है ,...
हमारे देश में ,... "कर्ता की नहीं - विक्रेता की इज़्ज़त है",...
"कर्ता की नहीं - विक्रेता की इज़्ज़त है" ,... और ये बात सत्य है ,..
ना सिर्फ किसान के लिए ,.... वरन ,...
किसान से लगा ,... सॉफ्टवेर तक ,...

जब हर कोई ,... विक्रेता बनेगा ,... कर्ता नहीं ,... तो ,..
तो यही तो होगा ना ,.... जो हो रहा है ,....
चीन में माल बनेगा ,.... और बेचोगे तुम ,... खरीदोगे तुम ,....
और हो चुका "मेक इन इंडिया",....

3 साल गुजर चुके ,...
3 साल गुजर चुके ,... पर खबर नहीं की ,... हमारा "स्किल इंडिया" कहाँ तक पहुँचा ??
और देश ,...
देश के ग्यानी ,अज्ञानी ,... सब उलझे है ,...
नोटबंदी की सफलता - असफलता पर ,....
यूपी - पंजाब की जातिय गणित पर ,...

अरे जमीन पर उतरो ,....
और अपने कारिंदों को जमीन पर उतारो ,.... यूँ ,... फ्री के "जिओ" पर ज्ञान बाँटने से ,...
सिर्फ ,...
सिर्फ ,... समाज बँट रहा है ,.... वो
40 से 500 तक का अंतर ,.... 
40 से 500 तक का अंतर ,.... बराबर नहीं बँट रहा ,....

इस उम्मीद में ,... की 2017 में ,...
हम (पक्ष - विपक्ष दोनों) उन कार्यक्रमो पर ध्यान देंगे ,...
जिससे ,... ख़त्म होता ,.... हुनर निखरे ,...
जिससे "कर्ता" निखरे ,... विक्रेता के साथ ,... #NagShukl

Wednesday, December 28, 2016

आज सुबह जब आँख खुली तो ,....

आज सुबह जब आँख खुली तो ,....
ठंड के बादल उड़ते देखा ,...
बादल कुछ ऐसे थे ,... रुई के फाहे जैसे थे ,...
पीली - पीली ,... खिली थी सरसो ,...
ओस में भीगी ,.... धूल दिखी ,...
शान्त प्रकृति ,.... सबकुछ ठहरा सा ,...

ठंड का पहरा ,... धूप से लड़ता ,...
चन्दा जैसा,...सूरज दिखता ,....
अभिमानी पहाड़ ,... कुछ - कुछ गायब सा ,...
कुछ - कुछ गायब सा ,... अन्धकार ,...
कुछ - कुछ गायब सी ,.... धूप दिखी ,....
आज सुबह जब आँख खुली || ,.... #NagShukl

Saturday, December 24, 2016

Merry Christmas क्रिसमस के पावन पर्व पर आप सभी को ,.... मंगल कामनायें ,..#Christmas

Merry Christmas क्रिसमस के पावन पर्व पर आप सभी को ,.... मंगल कामनायें ,..

क्रिसमस के पावन पर्व पर,....
सबसे पहले ,....
स्वतंत्र भारत में ,... अपने बूते पर ,... पहले सर्वमान्य नेता ,...
आदरणीय ,... अटल जी को ,... जन्म दिन की ,... ढेर सारी शुभकामनायें ,...

दुसरे ,...
क्रिसमस के पावन पर्व ,...
बच्चों धीरज धरो ,.... हमारे घर भी "क्रिसमस गिफ्ट" आयेगा ,...
बस ,.. "सांटा" की जगह "बाल हनुमान" लाएगा ,...
तीसरे ,...
क्रिसमस के पावन पर्व ,... को हम ,...
सुबह ,... "सुन्दरकाण्ड" के पाठ और ,...
शाम को ,.... श्री भैरव बाबा के प्रसाद से मनायेंगे ,....
चौथे ,....
क्रिसमस के पावन पर्व ,...पर गाँव गाँव में ,... चर्च दिखे ,...
हर हर "सांटा" - घर घर "सांटा",... के नारे "स्कूलों" से,,......
पाँचवे ,....
त्योहारों का जब तक ,.... व्यापारिक "एंगल" ना हो ,..
त्यौहार ,... त्यौहार नहीं होता ,... चाहे ,...
चाहे वो ,... होली हो ,... दिवाली हो ,....
ईद हो ,.. भाईदूज हो ,...
रक्षाबंधन या क्रिसमस हो ,...
वैसे ,...
हनुमान जयंती का ,... व्यापारीकरण हो ,...
ये दिली इच्छा ,.... क्रिसमस के पावन पर्व ,...पर #NagShukl #ChaloDeshSudhare

Tuesday, December 20, 2016

#NoListNoDonation आपको क्या लगता है ??,

#NoListNoDonation
दोस्त ,...
आपको क्या लगता है ??,... हम NoListNoDonation की माँग क्यों कर रहे है ??
आपको क्या लगता है ??,... हम NoListNoDonation की माँग किससे कर रहे है ??
यदि आप सोंचते है की ,... हम
NoListNoDonation की माँग,... "आप" का विरोध करने के लिए कर रहें है तो ,....
तो हम ये कहेंगे की आपकी,... बहुत छोटा सोंच रहे है ,...
NoListNoDonation बड़ा है ,... इससे बहुत बड़ा है ,...

हम NoListNoDonation की जिद ,...
"आप" के विरोध के लिए नहीं ,... बल्कि
"आप" के सहयोग और "आप" के उत्थान के लिए कर रहे है ,...

अभी कल की ही तो बात है ,... जब रविश कुमार ने अपने कार्यक्रम में ,...
पूर्व सीईसी ,... एस वाई कुरैशी से पूँछा की ,...
चंदे की पारदर्शिता को लेकर ,... किस पार्टी का "प्रदर्शन" सबसे बेहतरीन रहा ,...
तो ,...

तो रवीश के ,.. इस सवाल के ,... जवाब में कुरैशी ने ,... बेबाक "आम आदमी पार्टी" का नाम लिया ,...
और अपने जवाब में ,... साफ़ कहा की ,.... वो (आप) अपनी वेबसाइट पर ,... सारे चंदे का हिसाब देती है ,..

बेशक ,..
बेशक ,... कुरैशी के इस जवाब को सुन ,... हर "आप" कार्यकर्ता की बाँछे खिली होंगी ,..
उसे गर्व हुआ होगा की ,... की वो ऐसी पार्टी का समर्थक है ,...
जो चंदे में पारदर्शी है ,...

तो ,..
तो ऐसे समर्थक ,... जिनकी बाँछे खिली,.. कुरैशी के इस जवाब को सुनकर ,...
वो ये जान लें की,... अब ,...
अब "आप" ने भी ,.. अपनी वेबसाइट से चंदे की लिस्ट हटा दी है ,...

शायद ये जानकार ,...की ,..  "आप ने भी ,.. अपनी वेबसाइट से चंदे की लिस्ट हटा दी है "
उनके चेहरे पर नूर आया था ,... "कुरैशी के जवाब से ",...
वो नूर ,.. काफूर हो गया होगा ,...

और अगर नहीं हुआ ,... तो ,..
तो मैं ऐसे कार्यकर्ताओ को ,... "आप" का कार्यकर्ता मान ही नहीं सकता ,...
मैं मान ही नहीं सकता ,... की ये उस "आप" के कार्यकर्ता हो भी सकते है ,... जिसे "आपने" बनाया था ,...

होंगे ,... ये लोग कार्यकर्ता,... पर किसी और आप के ,...
ये उसके नहीं हो सकते ,... जिसे आपने बनाया था ,....

वो "आप" जिसकी नींव ,... इसी आधार पर राखी गयी थी की ,...
"जनता के पैसे से ,... जनता की मर्जी से ,... जनता के लिए" ,... एक  राजनीति विकल्प है ,...

तो अगर आपका ,... वो नूर ,...
जो आया था ,... "कुरैशी के जवाब से ",...

ये जान की ,... अब "आप ने भी ,.. अपनी वेबसाइट से चंदे की लिस्ट हटा दी है "
काफूर हो गया है ,... तो ,..

तो आपके लिए ,... ऐसे "आप" के कार्यकर्ताओ के लिए ,...
#NoListNoDonation का समर्थन ,... नैतिक जिम्मेवारी बनती है ,...

#NoListNoDonation का समर्थन ,... नैतिक जिम्मेवारी बनती है ,...
आप के उत्थान के लिए ,... उस नूर के लिए ,...
#NoListNoDonation का समर्थन ,... नैतिक जिम्मेवारी बनती है ,...
ताकि आपकी ,... पार्टी ,... आपकी अपनी पार्टी की "साख" बनी रहे ,...
और ,.. गर्व से ,..
जनता के बीच ,... पूरे जोर से कह सके ,...
की हम "राजनीति करने नहीं ,... इसे बदलने आएं है",...

यदि ,... आप नेता बनने ,... जनता को उल्लू बना सरकार बनाने ,...मात्र के लिए "आप" के कार्यकर्ता है तो ,..
तो कोई बात नहीं ,...
आप मेरी इस पोस्ट पर जितनी चाहे ,... गालियाँ लिख सकते है ,...

पर यदि आप ,... उस "आप" के कार्यकर्ता है ,.. जिसका उद्देश्य है ,..
"स्वक्ष राजनीती' की स्थापना ,.. तो ,..

तो आपके लिए जरुरी बन जाता है ,...#NoListNoDonation का समर्थन,..
क्योंकि ,.. ऐसा ना करके ,.. आप इसे ,..

इसे अर्थात ,.. अपनी "आप" को ,... उसी अँधेरे की गर्त में धकेल देंगे ,...
जिस गर्त में ,...
बाँकी राजनीतिक पार्टी ,... पाली बढ़ी ,.. और पल रही है ,...

इसलिए ,.. मेरा आपसे अनुरोध है की ,... #NoListNoDonation का समर्थन पूरी शक्ति से करें ,...

अब आते है दुसरे सवाल पर ,... "हम NoListNoDonation की माँग किससे कर रहे है ??"
जी हाँ बेशक ,... "आप" से कर रहे है ,...
इसलिये ,... क्योंकि ,... जो उम्मीद है ,... वो "आप" से ही है ,...
बाँकियों से तो पहले ही नाउम्मीद हो चुके थे ,... तभी तो निकले थे घर से ,... "आप" को बनाने ,...

और हाँ ,... ये माँग सिर्फ "आप" तक सीमित नहीं होनी चाहिये ,..
मेरा सुझाव/मांग  है ,... बाँकी पार्टियों के कार्यकर्ताओ से ,... की,..
वो भी NoListNoDonation की माँग करे ,...

और हाँ ,...
NoListNoDonation का समर्थन ,... सिर्फ और सिर्फ ,.. किसी पार्टी का सच्चा - समर्पित ,... कार्यकर्ता कर सकता है ,...
बेशक ,...
जो भक्त ,.. अंधभक्त ,... होगा ,... वो इसका विरोध ही करेगा ,..

अब मर्जी है आपकी ,...
चुनना है आपको की ,...
NoListNoDonation का समर्थन करें या विरोध ,..

और हाँ ,... आप तटस्थ नहीं सकते ,...
क्योंकि ,... धर्मयुद्ध में "तटस्थ" के लिए ,... कोई स्थान नहीं होता ,... #NagShukl #ChaloDeshSudhare

नोटबंदी से वोटबंदी तक

दोस्तों,....
बीते 8 नवम्बर को हमारे देश को एक सूचना दी गयी ,...
सूचना दी गयी की ,... आज रात 12 बजे से आपके - हमारे ,... 500 का नोट रद्दी का टुकड़ा बनके रह जायेंगे ,...
और सपना दिखाया गया ,... 50 दिन ,...
50 दिन ,... में बन जायेगा ,...आपका भारत ,... आपके सपनो का भारत ,...

सपने ,...
सपने इस देश को बहुत दिखाये गए ,...
कुछ पूरे हुए ,... कुछ अधूरे रहे ,....

तो क्या अंतर था,.... उन सपनो में ,... जो पूरे हुए और जो अधूरे रहे ,...
अंतर था दोस्तों ,.... और अंतर था नियत का ,..
अंतर था,... उद्देश्य की पवित्रता और उद्देश्य को,.... पाने की शिद्दत का ,....

नोटबंदी का फैसला ,... एकऐसा फैसला थी ,... जिसने पूरे देश को कंफ्यूज़ कर दिया ,...
ये देश के लिए अच्छा या अर्थव्यवस्था के लिए बुरा ,...

जो बड़े बड़े ज्ञानी लोग लोग थे ,.... वो लग लिए अपने अपने तर्क ,.... अपना अपना ज्ञान बाँटने में ,.. की
की ये फैसला क्यों ठीक ,.... या क्यों गलत ,... पर ,..

पर ,... हमारे जैसे "आम आदमी" जिसकी समझ,... इतनी तो नहीं की ,... उस वक्त समझ सकते की ये अर्थव्यवस्था के लिए ठीक या गलत ,...
पर ,...
पर इस देश का नागरिक ,... ज्ञानियो के ज्ञान को समझे ना समझे ,...
अर्थशास्त्र के विज्ञान को समझे ना समझे ,... पर ,...
पर इस देश का नागरिक ,... एक चीज़ को बहुत अच्छे से समझता है ,...
और वो एक चीज़ है ,... "नियत",...

और उसकी नियत पर क्या शक करना ,... जिसने ,...
महज एक चुनाव जीतने के लिए,.... देश की जनता को छला ,...
छला,... एक बार नहीं ,... बार बार छला ,..

छला की ,... "15 लाख मिलेंगे",...
छला की ,... "स्विस बैंक से काला धन लाद लायेंगे",...
छला की ,... "रोजगार नौकरियों के अम्बार लगा देंगे",...
छला की ,... "अच्छे दिन ला देंगे",....

और समय आने पर ,... धीरे से समझा दिया ,...
की साहेब ,... वो तो एक जुमला था ,...

तो वो आदमी ,.... जो अपने भाषणों में ,... जुमले फेंके ,...
कोई उसके दिखाये सपनो पर भरोषा कैसे करे ??
भाइयो और बहनो ,...
आप बताओ ,... की ,..
"किसी बतफ़ड़ोस की बातो पर ,... किसी बतफ़ड़ोस के सपनो",... पर  भरोषा कर सकतें है क्या ??

सपने ,...
सपने पूरे होते हैं अच्छी नियत और सपनो की पीछे की गयी मेहनत से ,...
और इनकी नियत ,...
इनकी नियत तो ,... तभी से साफ़ है ,....
"जब पूरी दुनिया में ,...
जब पूरी दुनिया में ,... कच्चे तेल के दाम गिर रहे थे ,... पर हमारे देश में बढ़ रहे थे ",...

वहीं से इनकी नियत ,...
वहीं से इनकी नियत ,... साफ़ थी की ,... ये ,..
"आम आदमी के सरकार नहीं ,.... ये तो व्यापारियों के ,.... कालेधन वालो के साहेब है",....

हमें तो इनकी नियत पर शुरू से शक था ,...
शुरू से शक था ,... और शक नहीं,... विस्वास था,... की ,....
"चोर चोरी से जाये ,... हेराफेरी से ना जाए",...
इसीलिए ,... हमारा विरोध ,... आपका विरोध ,...
शुरुवात से ही था ,....
हमारा विरोध ,....इस फैसले से था ,... पर कारण ये फैसला नहीं ,...
कारण था इनकी नियत ,...

और आज ,...
और आज ,... पूरे 50 दिन ,...
पूरे 50 दिन बीत जाने के बाद ,...

जैसे प्याज की परतें - उतरती है ,...
इनकी बदनीयती पर चढ़ी ,... चासनी लिपटी ,... सारी परतें उत्तर चुकी है ,...
और आज ,..
और आज ,.. ये साफ़ दिख रहा है की ,...
"आखिर इनकी नियत थी क्या ,....
आखिर इनकी नियत थी क्या ,.... इस नोटबंदी के पीछे",...
क्या नियत थी ,... कालेधन को रोकना ??,...
अगर वो नियत थी तो ,... कालेधन वालो को पीछे के रास्ते क्यों दिये ??
तो क्यों नहीं ,... आज भी बता पा रहे है की ,.... कालाधन आखिर रुकेगा तो कैसे ,... नोटबंदी से ,..

कालाधन ,... इस देश के बच्चे को पता है ,... की कालाधन किसके पास और कहाँ होता है ,...
पर नहीं ,...
पर नहीं इन साहेब को तो ,... कालाधन ,.. आपकी टेंट में दिखा ,...
और इन्होंने ,... तोड़ दी हमारी कमर ,... तरेर दीं आँखे हमारे ऊपर ,... की
कालाधन निकाल ,... निकाल कालाधन ,...
 दुम हिला बैठ गये उनकी गोदों में ,... जो  कुबेर है ,....

आज ,...
आज इस मंच से ,... आप सबके सामने ये ऐलान करते है की ,...
वक़्त किसी का नहीं रहता एक सा......
जनाब ,...
हमने,... "बाजार में उन नोटों को भी बिकते हुए देखा है... जिनमे ताकत थी कभी खरीदने की"....
उन 50 दिनों में ,...
हमने उन मेहनतकश लोगो को ,....
कतार में खड़े देखा है ,... जिनमे ताकत थी ,...
"कुवाँ खोद के पानी पीने की",....
उन 50 दिनों में ,...
हमने किसानों की ,... बेबसी को देखा है ,...
"जिनमे ताकत थी ,... पूरे देश को भोजन कराने की",...
उन 50 दिनों में ,...
हमने उन माओं को लाचार देखा है ,...
जो दौड़ पड़ती थी ,... किचन में ,... बच्चे की ज़रा सी आह को सुनकर",...
उन 50 दिनों में ,...
हमने खौलते खून और मजबूत इरादों के ,... कतार में खड़ा देखा है",...
वो मंजर देखा है ,...
जब थम गया था देश ,... रुक गया था विकास ,... फैली थी अव्यस्था ,...
हर कोई परेशान था ,...
क्या होगा ,.. कब मिलेगा ,.. कितना मिलेगा ,..
मिलेगा भी या नहीं मिलेगा ,...
अपने ही लोगो के द्वारा ,.... अपने ही लोगो को छलते हुए देखा है ,...

देखा है की क्या होता है ,..
जब कोई छलिया ,... सरकार हो ,...
तो क्या मंजर होता है ,...

इन जुमले वालो की ,.... जुमले देते देते ,.. हिम्मत इतनी बढ़ी ,...
इतनी बढ़ी ,... की वो आज ,...
जुमलों से आगे बढ़ ,... हमारे - तुम्हारे साथ ,.. मजाक करने की हिमाकत करने लगे ,...

आज वो "कैशलेस" की बात करते है ,... वो कैशलेस की बात नहीं करते ,... बल्कि हमारा - तुम्हारा मजाक उड़ाते है ,...
वो खिल्ली उड़ा रहे है ,... उस स्थिति की जिसमे ,... आज हम और तुम जीने को मजबूर हैं ,...

वो कैशलेस की बात नहीं करते ,.. हकीकत में अपनी नाकामी को ,...
एक "अंग्रेजी" जामा पहना रहे है

"कैशलेस",... हमें बता रहे है ,... हमारा मजाक उड़ा रहे है की ,..
की अब सुलभ शौचालय भी "कैशलेस" होगा ,...
अरे जिस देश में ,... आज भी आधी आबादी "गरीबी के नीचे हो",...जो दो जून की रोटी के लिए ,...
दिनभर मेहनत करता हो ,... उसे बताना ,... भाई मोबाईल खरीद ,...

भाई मोबाईल खरीद ,... स्मार्ट वाला ,... ताकि तू Paytm डाल ,...
उनके शौचालय में ,... कैशलेस पेमेंट कर सके ,...
तो ये मजाक नहीं तो और क्या है ,...

ये नोटबंदी ,... देश की जनता के साथ किया गया एक भद्दा मजाक था ,...
ये नोटबंदी ,... इनकी बदनीयती का एक बेहतरीन उदाहरण था ,..
ये नोटबंदी ,... इनकी बदइंतज़ामी का एक नायाब नमूना था ,..
ये नोटबंदी ,... इनके जुमलो ,... इनके मजाकों ,... इनकी बदनीयती और बदइंतज़ामी का ,... मकबरा बनेगा ,...
हम इस देश की आम जनता है ,... नोटबंदी को सहना हमारी मजबूरी था ,...
पर ,... हम इस देश की आम जनता है,.. इसलिये ,.. "वोटबंदी",....
हमारा हक़ है ,...
और इस देश की जनता ने देखा है सहा ,... नोटबंदी के मंजर को ,...
अब हम दिखायेंगे ,... इन सरकारों को ,... वोटबंदी का मंजर कैसा होता है ,...

वोटबंदी ,...
वोटबंदी का सैम्पल ,...
वोटबंदी का सैम्पल ,... तो ये पहले ही देख चुके है दिल्ली में ,..
ये देख चुके है ,.. जब जनता वोटबंदी पर उतरती है ,... तो ,..
कोई तीन ,... तो कोई जीरो पर जा के अटकता है ,...

वोटबंदी का जो सैम्पल ,... दिल्ली में दिखाया था ,...
अब पूरे देश की जनता ,... हर जगह दिखाएगी ,... और बतायेगी ,...
हमारे साथ जुमलेबाज़ी और मजाक ,... का हश्र आखिर होता क्या है ,...

तो इस संकल्प के साथ ,... की ,..
नोटबंदी का जवाब ,.... सम्पूर्ण वोटबंदी से दिया जायेगा ,...
मैं अपनी वाणी को विराम देता हूँ ,...
भारत माता की जय ,... जाग गया भाई जाग गया ,... आम आदमी जाग गया ,..





Saturday, December 17, 2016

हमारे पैसे हमारे हैं,...नगद खर्च करें या ऑनलाइन,...मर्ज़ी??

हमारे पैसे हमारे अपने हैं। उन्हें हम नगद खर्च करें या ऑनलाइन - यह हमारी मर्ज़ी है।
देश की सरकार को अगर कैशलेस ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की जल्दबाजी है तो बेहतर होगा कि वह इसकी शुरूआत ख़ुद से करके हमारे आगे उदाहरण उपस्थित करे। काले धन की गोद में पली-बढ़ी पार्टियां जब देश को सदाचार का पाठ पढ़ाती है तो गुस्सा तो आएगा ही। हम भारत सरकार के कैशलेस लेन-देन के प्रस्ताव को तबतक के लिए खारिज करते हैं जबतक सरकार हमारी तीन मांगे नहीं मान लेती।
पहली मांग यह कि सरकार क़ानून बनाकर यह सुनिश्चित करे कि भाजपा सहित तमाम राजनीतिक दल भविष्य में कैश में कोई चंदा स्वीकार नहीं करेंगे। उन्हें दिया जाने वाला कोई भी चंदा या दान सिर्फ चेक, डेबिट कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट के माध्यम से ही दिया जाए। जैसे हम आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं, हर पार्टी वित्तीय वर्ष के अंत में अपने आमद- खर्च का हिसाब अपने वेबसाइट पर ज़ारी करे। इनमें से किसी भी शर्त का उल्लंघन करने वाले दल की मान्यता ख़त्म करने का प्रावधान हो।
दूसरी मांग यह कि देश के सभी दलों के राजनेता उड़नखटोले से घूम-घूमकर महंगी-महंगी रैलियों और जन सभाओं में अपनी बात रखने या चुनाव प्रचार करने के बजाय आम जनता से ऑनलाइन संपर्क ही करें। इसके लिए सरकार एक ऐसे टीवी चैनल की व्यवस्था करे जहां राजनीतिक दलों के लिए अपनी पार्टी का पक्ष रखने का समय निर्धारित हो। राजनेता अगर चाहें तो अपना भाषण रिकॉर्ड कर यूट्यूब या सोशल साइट्स पर डाल दे सकते हैं।
तीसरी और अंतिम मांग यह है कि हैकिंग और कार्ड क्लोनिंग के इस दौर में सरकार या बैंक हमारे पैसों की सौ प्रतिशत सुरक्षा का ज़िम्मा ले। ऑनलाइन लेन-देन में जालसाजी होने पर हमारे पैसे ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह में जांच लौटाने की निश्चित व्यवस्था की जाय !
इसके पहले अगर सरकार कैशलेस और ऑनलाइन लेन-देन की बात करती है तो उसको खुद पहले अमल करना चाहिए ,.....Rajesh Garg

how one becomes a voter of BJP,...who makes BJP Vote bank,....

 how one becomes a voter of BJP,...who makes BJP Vote bank,....
....एक और कश्मीर नही.............# सत्य #
............. इधर पिछले कई महीनो से....लगातार ...पश्चिम बंगाल....में जो हो रहा है....उसे अब बिलकुल भी नजरंदाज नही किया जा सकता.....पहले पुलिस चौकीओ को फूंक डाला.....फिर हिन्दू आबादी निशाने पर.... अब हिन्दुओ की बाज़ार को आग लगा दी गयी.....ये सब ठीक नही है....और जन , जंगल , जमीन , की बात करने वाली ....ममता....मजबूर..........मालदा के नकली नोट के कारोबार से....शारदा चिट फंड के पैसे से..... बंगला देशी मुस्लिमो से......या देश् में 18 % हो चुके मुस्लिम वोट बैंक के लिए..... सेना के रूटीन मार्च पर देश देख चूका ....ममता की नौटँकी.... क्या है...सत्य....?
.......... एक ....सत्य...बात सुन लो देश के सेक्युलर नेताओ...कान खोल कर सुन लो....जिस दिन से तुमने 18 % के लिए अपना मुंह बन्द कर लिया.....उसी दिन से बचे हुए...82 % में एक बहुत बड़ा वर्ग अपने आप....हम जैसे भी....जो की कई बार बीजेपी की नीतिओ के पक्ष में नही होते....मगर आपकी तुस्तितरण की राजनीती के चलते ....अपने आप को बीजेपी के वोट बैंक बनने से नही रोक पाये...... याद रखना.....18 % एक साथ लेने की कोशिश की थी....2014 में....तब मेरे UP में एक को 5....दूसरे को 2....और तीसरे का खाता भी नही खुला था...... और बीजेपी की 73... इसलये सच बोलने की हिम्मत रखो...तुस्टिकरण में केवल नुकसान होगा आपको.....
............ क्या केवल zee news ने ठेका ले रखा है....वहा की खबर दिखाने का.....रविश.... क्या तुम्हे.....बंगाल की तरफ देखना भी मना है....दादरी पर तो रो रो कर प्राण निकाल दिए थे....... jnu में कन्हिया के इंटरव्यू के लिए लाइन में खड़े थे.....तुम्हे केवल गरीब मुसलमान ही रोता दिखाई देता है.... सीरिया की रिपोर्टिंग कर सकते हो..... मगर कोलकत्ता की नही.....फिर मत रोया करो....की सोसल मीडिया पर गालिया मिलती है.....है दम.... तो खुल कर आ जाओ....जैसे अब zee news.. है ...सुधीर है...रोहित है...... .बन जाओ...peace tv.... जाकिर ..बैन हो गया....ले लो उसकी जगह....... फिर क्यों गरीब आदमी की आड़ लेते हो....
................. और अपनी केंद्र सरकार से अनुरोध.... बिना देर करते हुए...सेना की मदद से.... वहाँ के हालात सामान्य करिये... लोगों को भरोसा दिलाये...देश उनके साथ है.....आर्थिक दिक्कत सिर्फ वहाँ की नही...पुरे देश में है....
........... जो लोग भी मुझे पढते है....आप जानते हो....मैं कभी भी धर्म , जाति , मजहब , की बात नही करता ....पर बात अब हिन्दू मुस्लिम की नही.... बात हिंदुस्तान की है ...अगर आज चुप रहे...तो कुछ सालो में... बंगाल में एक नया कश्मीर देखेंगे............
.....आज सिर्फ लाइक नही .... आपके कमेंट का इंतज़ार रहेगा.... क्या गलत सोच रहे हम.....बताइयेगा....
# सत्या # ...जय हिन्द

Wednesday, December 7, 2016

राष्ट्रवाद को लेकर चर्चा जारी है ,..

लगभग पूरी दुनिया में ,....#राष्ट्रवाद को लेकर चर्चा जारी है ,....
हमने सोंचा - हम भी थोड़ा दिमाग खुजा लेते है ,...

तो सोंचा ,... राष्ट्रवाद से पहले ,.... समझ लें राष्ट्र अर्थात देश ,..
देश ,... मतलब,.. कौन सा देश ,... "मेरा देश ???",....
वो जिसमे जन्म लिया ,.... या वो जिसमे रह रहे है ?? या वो जिसका पासपोर्ट है जो गारंटी लेता है या ,... वो जो हमें रोटी देता है ,....
आखिर ,... कौन सा देश - मेरा देश ??

कंफ्यूज हो गये ,... तब समझ आया ,....
"राष्ट्रवाद" बड़ा महँगा - मुद्दा है ,.... मेरे जैसे गरीब (बुद्धि से),.. को दूर ही रहना चाहिये।

वैसे ,... आपका देश ,... कौन सा ,... या कौन कौन सा ,...

शायद ,... देश एक नहीं ,...
देशो का समूह भी एक देश ,....

कबीले ,...?? कबीले का फिर मतलब के ?? छोड़ो ,... #NagShukl

दोस्त,... बेशक तुम समर्थक हो ,.... बेशक हम समर्थक है ,.

दोस्त,...
बेशक तुम समर्थक हो ,.... बेशक हम समर्थक है ,...
पर शायद इसीलिए ,....
ये हमारी हमारी - तुम्हारी ,.. जिम्मेवारी बनती है की ,...
सही सवाल उठाये ,...
अब आज का ही अरविन्द का टवीट देख लो ,..
इसे देख मेरे मन भी - वही सवाल कौंध था ,... जो ,..
अरविन्द गौर ने उठाया ,... पर ,...
पर हमने सोंचा ,... जो चुनाव से पहले ही बता दें की ,...
"उपमुख्यमंत्री किस जाति से होगा - उससे ये सवाल क्या करना",...
खैर ,....
अरविन्द गौर जी को - ये सवाल उठाने के लिए ,... साधुवाद ,... #NagShukl #ChaloDeshSudhare



https://www.facebook.com/photo.php?fbid=961276967339935&set=a.184213281712978.46122.100003729218235&type=3&theater&notif_t=like&notif_id=1481100508334728

आज ,.. आप डर गए ,... हम डर गए ,... ???तो क्या ख़ाक लड़ेंगे ?

तो अरविन्द जी आप का कहना है की आप अपने दान दाताओं की नाम इसलिए नहीं जारी कर सकते क्योंकि ,...
विरोधी उनको परेशान करते है ,...
वैसे हम आपके इस तर्क को मान जरूर लेते ,... पर ,...
पर आपका ये तर्क ,...
हमारी ही क्षमता पर सवाल उठाता है ? तो कैसे मान लें,...
 की हम डर गए ,... इसलिए नाम ना बताना ठीक है ?

और अगर हम इतना ही डरते होते ,तो,... तो लड़ते कैसे ??
हम कब से डरने लगे ?? जहाँ तक मेरी जानकारी है ,...
पहले तो हम ना डरते थे ,...
हम ना डरते थे,.... जब हम शीला दिक्षित के घर धरना करते थे ?
हम ना डरते थे,... जब हमें कोई सलमान खुर्शीद ,... कहता थे फरुखाबाद आके तो दिखाओ ,..
हम तब भी नहीं डरे ,... जब हमने सांसदों का घेराव किया ,...
डरे तो हम तब भी ,.. जब राष्ट्रपति भवन को कूच किया ,...
हम तब नहीं डरे ,... जब 26 जनवरी का कार्यक्रम सर पर था और हमने रेल भवन के सामने चक्का जाम किया ,...

और आप डर गए ,...
अरे आप तो तब नहीं डरे ,... जब शीला दिक्षित,.... अरे शीला क्या नरेंद्र मोदी के खिलाफ जा भिड़े ,...
आप तो तब नहीं डरे ,... जब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया ,...

पर आज ,...
पर आज ,...  आप डर गए ,... और हम डर गये ,....
आप डर गए ,... और हम डर गये ,...
मतलब ???

और हमने तो सुना था की ,... डरता सिर्फ वो है जिसके पास कुछ खोने के लिए होता है तो ,...
तो हम क्या समझें ,....
तब हमारे / आपके पास खोने को कुछ नहीं था ,... और आज है ,...
इसलिए आज ,.. आप डर गए ,... हम डर गए ,...

अब अगर हम डर गए ,... तो क्या ख़ाक लड़ेंगे ?
अब अगर हम डर गए ,...तो क्या ख़ाक जीतेंगे ??
अब अगर हम डर गए ,...तो क्या ख़ाक ,... करेंगे "व्यवस्था" परिवर्तन ,..

अरविन्द जी ,...
आप डर गये ,... हम डर गए ,...
गर ऐसा है तो ,...
तो फिर बचा ही क्या ??? लड़ने और जीतने के लिए ,...

अरविन्द जी ,... #NoListNoDonation हमारी माँग नहीं - जिद है

Tuesday, December 6, 2016

हमारे पुश्तैनी घर में एक कोठरी थी ,...

हमारे पुश्तैनी घर में एक कोठरी थी ,...
उसमे नीचे से ऊपर तक सिर्फ मटकी ही मटकी होती थी,...
सब में गेरू से लिखा होता था ,... माघी मूँग, कतिकही उरद, भदैली मूँग, K-68, अगहनी अरहर ,.... आदि इत्यादि

कम से कम 50 से 60 तरह के अलग अलग - बीज होते थे उन मटकियों में ,...
तो ,.. तो मुझे तो कोई हैरानी नहीं हुई ये जानकार की हमारे देश में 65 हज़ार से ज्यादा तरह की ,... दालें थी
आपको ताज्जुब हुआ हुआ हो तो हुआ हो ,....
पर अब ,...
अब बची है ,...टाटा आई शक्ति दाल, पतंजलि दाल, अडानी तुवर दाल, रिलायंस फ्रेश दाल ,....
आदि इत्यादि ,...

कितना ,...
कितना भयानक नुक्सान हुआ है हमारे देश की ,....बौद्धिक सम्पदा का ,...
शायद ये नुकसान ही,... वो नुकसान है ,...
जिसने सोने की चिड़िया को ,.... यहाँ बूँद बूँद - पानी को तरसा दिया ,...

इस विकास ने ,...
इस विकास ने हमें पिज़्ज़ा, मोबाईल इन्टरनेट दिया ,... पर ,...
हमें पानी बेंचने और खरीदने पर मजबूर कर दिया ,...
और झुठला दिया उस कहावत को ,... जिसमे कहा जाता था ,...
"पानी से पतला क्या है",...

खैर विकास ,.... अभी जारी है ,..
देखो कौन - कौन,... जा के चाँद पर टिकेगा ,...
कौन मंगल, बृहस्पति , बुध पर ,...

देखो जाना तो पड़ेगा ,...
क्योंकि ,... धरती को तो ये "विकास",....
मात्र एक "कबाड़ खाना" बना के छोड़ेगा ,...
जो धरती पर बचा ,... कबाड़ी ,... #NagShukl #ChaloDeshSudhare

Saturday, December 3, 2016

#नोटबंदी

#नोटबंदी ,...
नोटबंदी पर क्या बात करना ,...
उसकी ना तारीफ कर सकते है ,... ना ही उसका विरोध ,...

नोटबंदी ,...
नोटबंदी ,... तो एक इम्तहान है ,...
इम्तहान है ,... हमारा तुम्हारा ,... इनका उनका ,... सबका ,...

देखते है कौन कौन और कैसे कैसे  ,... पास होगा इस इम्तहान में ,...
खैर ,...
क्या पता कौन पास हो ,... कौन फेल हो ,.. #NagShukl #ChaloDeshSudhare

एक सन्देश देना था ,... दोस्त,... "No List ,.... No Donation ,.... "

एक सन्देश देना था ,... दोस्त,...
"No List ,.... No Donation ,.... "
हम ऐसा क्यों कह रहे है ???

हम ऐसा कह नहीं रहें है ,...
हम इसकी माँग भी नहीं कर रहे ,...
दोस्त ,...
ये हमारी जिद है ,....

ये हमारी जिद है ,.... याद आया ??,...
"स्वक्ष राजनीति - हमारी माँग नहीं ,... जिद है",...
याद आया ना ??,...

हाँ तो ये किसने कहा था ??,...
जी ,... हाँ ,... "आप" का जवाब ठीक है ,...

दोस्त,... ध्यान रहे ,... No List ,.... No Donation!!
क्यों??,....
क्योंकि ,...
"हम यहाँ राजनीति करने नहीं ,.... इसे बदलने आयें है",....
याद आया ??,...
हाँ तो ये किसने कहा था ??,...
जी ,... हाँ ,... "आप" का जवाब ठीक है ,.

दोस्त,... ध्यान रहे ,... No List ,.... No Donation!!
क्यों??,....
क्योंकि ,...
"इंसान का इंसान से हो भाई चारा ,... यही सन्देश हमारा",...
जी हाँ ,... याद आया ??
ये सुन्दर गीत ,.... आप को किसने याद कराया ??

जी ,... हाँ ,... "आप" का जवाब ठीक है ,.

और उसी ने चुनाव से पहले ही घोषित कर दिया ,...
"उपमुख्यमंत्री - किस जाति से होगा",...
तो हाँ कहने को मजबूर है ,.... "No List ,.... No Donation!!"


दोस्त,... ध्यान रहे ,... No List ,.... No Donation!!
क्यों??,....
क्योंकि ,... किसने बताया था ??
"पढ़ो - लड़ने के लिए और लड़ो - पढ़ने के लिए",...
जी हाँ ,...
जी हाँ ,.. ये किस किताब में ,... किसने लिखा और प्रचारित किया ??

जी ,... हाँ ,... "आप" का जवाब ठीक है ,.

हो सकता है ,... वो और आप ,... दोनों,...
भूल गये हों की ,... "पढ़ो - लड़ने के लिए ",... पर ,..
पर ,... हमें याद है ,...

हमें याद है ,इसलिये ,...
इसलिये हम कह रहे है ,... हम लड़ रहे है,...
"No List ,.... No Donation!!"

और इसलिए ,... हम लड़ रहे है ,.. क्योंकि ??,...

क्योंकि ,.. हाँ ,.. जैसा आप ने कहा था ,...
ठीक वैसे ही ,...
"हमने पढ़ा है - ;लड़ने के लिए",... तो
तो लड़ना ,... हमारी जिम्मेवारी है ,...

हकीकत में हम लड़ नहीं रहे ,...
जनाब ,...
हम तो अपनी जिम्मेवारी - उठा रहें है बस ,...

अब हम लड़ रहे है ,... तो कह भी रहें है की ,...
"हो गयी है ,... पीर पर्वत सी ,... पिघलनी चाहिये ,...
इस हिमालय से कोई ,... गंगा निकलनी चाहिये",...

बस इतना सा सन्देश देना था ,... दोस्त ,... #NagShukl
https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fnagendra.shukla.984%2Fposts%2F958521714282127&width=500