Thursday, December 29, 2016

जहाँ "कर्ता" नहीं विक्रेता की इज़्ज़त हो ,... उसका विकास कैसे हो ??

 'जाके पाँव न फटी बेवाई, सो क्या जाने पीर पराई'
किसान बन कर ही ,.....समझ आयेगी किसान की परेशानी ,...
बाँकी तो सब ज्ञान है ,...

कल ही एक शॉपिंग मॉल की ,... एक बड़ी दूकान में देखा ,....
एक बढ़िया से सजे - धजे ,.... पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में ,....
काले तिल के गुड़ वाले करीब 400 ग्राम लड्डू ,.... मूल्य 200 रुपये ,...
दुसरे ऐसे ही सजे धजे डिब्बे में ,...
400 ग्राम ,... बिजरी (अंग्रेजी में Flex Seed) के लड्डू ,... मात्र 280 रूपये ,...

अब ,...
ध्यान आता है ,... काला तिल ,...
मेरे गाँव का भाव ,... 40 रुपये किलो ,.... और बिजरी 50 रूपये ,....

40 रूपये से लेकर ,... 500 रूपये किलो तक का जो सफर ,.... तय किया ,...
इस काले तिल और बिजरी नई ,... उसमे किसान का हिस्से ,.... दमड़ी भी नहीं आई ,...
क्यों ???
क्योंकि किसान को पैकेजिंग करनी नहीं आती ,...

अब ध्यान आता है ,... किसान ,...
इस साल की ही बात है ,...
अभी हम खेत में ,... सरसो बो कर ही हटे थे की ,...
जोरदार बारिस हो गयी ,... सारे बीज बाह गये ,... खैर ,...
खेत दुबारा बोया गया ,...
ईश्वर की कृपा ,... से खेत अच्छा उगा ,.... फसल बढ़िया तैयार ,.... अब पकने वाली है ,...
पर ,...
पिछले 15 दिनों से रोज  ,.... सिर्फ और सिर्फ सरसो की फली के मजबूत होने का इंतज़ार ,...
की पके तो ,.. काटे ,..
और फिर काट के ,.. खलिहान में जमा करें सूखने के लिए ,....
सूखने में 10 - 12 (अगर धुप खिली तो ) लगेंगे ,...

और इस दौरान ,...
और इस दौरान ,... खुदा ना करे ,... कहीं बारिश हुई तो ,...
तो सारा गुड़ - गोबर ,...

बीज बोने से लेकर ,... फसल घर आने तक ,...
किसान संसय में ,.... डरा हुआ ,... इंतज़ार में ,...
प्रभू से ,... इस प्रार्थना में की ,... गुजर जाएँ बचे दिन अच्छे से ,...
तो निकल आये लागत ,...

उधर ,...
40 को 500 बनाने वालो को क्या चाहिये ??,...
सिर्फ विज्ञापन ,... एक महँगी दूकान ,... है सोसाइटी में घुसपैठ ,...

पिछले हफ्ते मिला था ,... पूसा के एक ,... कृषि वैज्ञानिक से ,...
उसने कहा ,...
हमें किसान को ,... "फसल उगाना नहीं ,... उसे बेंचना सिखाना पड़ेगा",...
तभी ,..
तभी शायद कुछ हालात सुधरे ,.....
लेकिन ,..
लेकिन ,.. वो बेचारा किसान ,.... क्या क्या करे ,...
रोज रोज ,.. आँधी तूफ़ान बादल कोहरा पानी के लिए ,...
ईश्वर को मनाये ,.....
या ,... या फिर 40 को 500 बनाने की गणित में उलझे ??

सच है ,...
हमारे देश में ,... "कर्ता की नहीं - विक्रेता की इज़्ज़त है",...
"कर्ता की नहीं - विक्रेता की इज़्ज़त है" ,... और ये बात सत्य है ,..
ना सिर्फ किसान के लिए ,.... वरन ,...
किसान से लगा ,... सॉफ्टवेर तक ,...

जब हर कोई ,... विक्रेता बनेगा ,... कर्ता नहीं ,... तो ,..
तो यही तो होगा ना ,.... जो हो रहा है ,....
चीन में माल बनेगा ,.... और बेचोगे तुम ,... खरीदोगे तुम ,....
और हो चुका "मेक इन इंडिया",....

3 साल गुजर चुके ,...
3 साल गुजर चुके ,... पर खबर नहीं की ,... हमारा "स्किल इंडिया" कहाँ तक पहुँचा ??
और देश ,...
देश के ग्यानी ,अज्ञानी ,... सब उलझे है ,...
नोटबंदी की सफलता - असफलता पर ,....
यूपी - पंजाब की जातिय गणित पर ,...

अरे जमीन पर उतरो ,....
और अपने कारिंदों को जमीन पर उतारो ,.... यूँ ,... फ्री के "जिओ" पर ज्ञान बाँटने से ,...
सिर्फ ,...
सिर्फ ,... समाज बँट रहा है ,.... वो
40 से 500 तक का अंतर ,.... 
40 से 500 तक का अंतर ,.... बराबर नहीं बँट रहा ,....

इस उम्मीद में ,... की 2017 में ,...
हम (पक्ष - विपक्ष दोनों) उन कार्यक्रमो पर ध्यान देंगे ,...
जिससे ,... ख़त्म होता ,.... हुनर निखरे ,...
जिससे "कर्ता" निखरे ,... विक्रेता के साथ ,... #NagShukl

No comments:

Post a Comment