Saturday, January 25, 2014

मेहमान भगवान का रूप होता है ,....


मेहमान भगवान का रूप होता है ,....
ऐसी मान्यता वाले हमारे देश में ,.... इस आम आदमी पार्टी के नेता और मंत्री,..... सोमनाथ भारती ने,...कितना अधम काम किया ,....
मेहमान से बसलूकी ,… की,..
बीजेपी,… कितनी अच्छी पार्टी है ,.... उसने इस मसले को कितना बड़ा बना दिया ,…
वाकई बीजेपी का मानना है "वसुधैव कुटुम्बकम",…
कितना सतर्क और अच्छा है महिला आयोग ,… जिसने इस कृत्य को गम्भीरता से लिया ,… और प्रदर्शन जारी है ,....
कितनी शानदार है दिल्ली पुलिस ,… कानून का कितना पालन करती है ,… कि अपने फ़र्ज़ को अंजाम देने के लिए ,… एक मंत्री तक से भिड़ गयी ,....

कितनी अच्छी व्यवस्था चल रही थी ,… पिछले कई सालो से ,…
किसी को कोई परेशानी नहीं थी ,....
ना महिला आयोग को ,… ना बीजेपी को ,.... ना कोंग्रेस को ,.... ना मीडिया को ,… ना इस देश के कानून को ,… ना पुलिस को ,… ना ही उन विदेशी मेहमानो को ,.... किसी को कोई परेशानी नहीं थी

पर नहीं,.... कोई था,… जो परेशान था ,....
बहुत परेशान था ,… पिछले कई सालो से ,....
कौन था वो ,....

वो था इस महान देश का महान नागरिक ,.... हिन्दू भी,...मुस्लिम भी ,…अगड़ा भी,...पिछड़ा भी ,....
परेशान वो भी था ,… जिसने आप को वोट दिया ,…
परेशान वो भी था ,… जिसने कांग्रेस या बीजेपी या किसी को वोट दिया हो ,....
सच ये है कि ,… खिड़की गाँव का हर शख्स परेशान था ,.... चाहे वो महिला हो या पुरुष ,…

दिन भर सब ठीक चलता था ,.... शाम होते ही ,.... धीरे धीरे ऐसा माहौल खड़ा होता था ,....
कि हमारे माताओ बहनो का घर से निकलना नामुमकिन ,....
हालात ऐसे ,… कि आज सुबह जब उस पार्क में घूम रहा था ,… तब भी पार्क के कोनो में कॉन्डम्स कुछ इस तरह बिखरे पड़े थे जैसे बनाने वाली कंपनी ने खराब हुए एक साथ फेंके हो ,....

पार्क घुमते हुए,… इलाके कि एक बहन से पूँछा ,… कि क्या वाकई कोई परेशानी थी ,… इनता सुनते उसने अपनी आप बीती बताई ,… कि कैसे एक बार जब उनकी बिल्डिंग में एक बार इन मेहमानो की पार्टी शुरू हुई ,… नशे का हर तरह का सामान ,… हर तरह का ,....
बस आने लगा ,.... खुले आम ,…
धीरे धीरे ,… रात 10 बजे तक ,… 70 - 80 इकठ्ठा हो गए ,.... और अब सब ,… फ्लैट के बाहर लॉबी,… बालकनी और छत पर भी होने लगा ,....
घर में परेशान इस बहन ने ,… 100 नंबर लगाया ,… कोई नहीं आया,... घंटो तक ,.... हमेशा की तरह ,…
पर आज दिक्कत कुछ ज्यादा ही थी ,.... बार बार लगाया 100 पर फिर भी कोई नहीं आया ,....
कहीं से इलाके के SHO का मोबाईल नंबर जुगाड़ा ,.... तो SHO साहब ने कहा वो ,.... शिमला में है कुछ नहीं कर सकते ,…

खैर हार नहीं मानी ,… ऊपर फोन लगाया ,… तब जा कर पुलिस वैन आयी ,....
पर वैन के आने से 15 मिनट पहले ,.... सब "go there " चिल्लाने लगे लगे ,....
जब पुलिस आयी तो ,। घर में सिर्फ एक परिवार था ,… जो पार्टी कर रहा था ,....
विडिओ फोटो सब था ,… पर पुलिस को कोई interest ही नहीं ,....
कोई शिकायत नहीं ,.... कोई जांच नहीं ,… पुलिस ने कहा compromise कर लो ,....
उस दिन ,.... पुलिस के जाने के बाद भी अपने घर जाने कि हिम्मत नहीं थी ,.... पडोसी के घर सोये ,....

और वो कहते है ,.... कि गलत किया सोमनाथ भारती ने ,....
अरे क्या किया सोमनाथ भारती ने ,.... बस यही ना ,… कि सच को बेपर्दा कर दिया ,....
और सच ये ,…
कि देश में ये सब होता नहीं है ,.... कराया जाता है ,…
और अब तक आम आदमी कि,.... किसी सुनी ही नहीं ,.... और गलती,.... सोमनाथ भारती की है,....
कि जनता की पीर सुन ली ,....

और हाँ कल धरने में किसी भी समर्थक या कार्यकर्ता को आने से मना किया है अरविन्द जे ने ,.... तो आप भी मत जाना ,....

पर सच बताये ,… वाकई बदल दी है राजनीति ,… अरविन्द ने ,… वर्ना ,…
आज से पहले ,.... राजनीति में मैंने ना देखा,… ना सुना,…
कि कोई नेता धरने पर बैठे ,.... और जनता से ,.... कार्यकर्ताओ से ,…
अनुरोध करे ,.... कि कोई मत आना ,....
अरे अकेला केजरीवाल ही काफी है ,… इस भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ने के लिए ,.... और केजरीवाल ही तो है ,… जो वाकई लड़ रहा है ,.... देश के लिए ,.... देशवासियो के लिए ,....
और अंत में ,…
वो हिन्दू रक्षा दल ,.... कमाल है ,…… कमल ,… कमाल,.... नागेन्द्र शुक्ल

No comments:

Post a Comment