Monday, January 1, 2018

#HappyNewYear हमारे देश में एक त्यौहार सा बन गया है ,....

#HappyNewYear हमारे देश में एक त्यौहार सा बन गया है ,....
शहरों से ज्यादा - गाँवों में मनाया जाता है ,...
New Year - मतलब दारु - अनिवार्य ,....
और वही लोग ,..
वही लोग ,..
जिन्हे होली फूहड़ लगती है ,...
जिनकी समझ से प्रदुषण का कारण ,... दीवाली के पटाके है ,...
वही ,.. 1 जनवरी को - आतिशी स्वागत में व्यस्त रहते है ,..

खैर ,...
खैर हम विरोधी नहीं है इस हैप्पी नई ईयर के ,.... क्योंकि ,..
वृन्दावन में रहना है - तो राधे - राधे तो कहना ही पड़ेगा ,...
तो भाई हमारी भी ,...
आपको ,... हैप्पी न्यू ईयर ,... लेकिन ,...
लेकिन हमारा "नव वर्ष ",... हमारा नववर्ष तो तब होता है जब ,...
जब तकरीबन हर पौधे पर ,.... लाल - सुनहरी पत्तियाँ चमकती है ,...
हमारा नव वर्ष तब होता है ,.. जब पीपल के पेड़ पर ,... कोमल कोप फुट रही हो ,...
ऐसा दिखे ,...
सोते हुए - मौसम ने ,... आँख खोली है ,...
ऐसा दिखे ,... पेड़ पौधे ,.. हवा - सूरज ,... सब ,..
सब अंगड़ाई तोड,.... जाग खड़े हो गए ,..

खैर ,...
दीवारों पर कैलेंडर बदलने वाला - न्यू ईयर तो - कल ही था ,...
पर प्रकृति का - कलेवर बदलने वाला - हमारा नववर्ष - अभी आने वाला है ,..

विकास ,..
विकास ,... पता नहीं हमने - कब इतना कर डाला की ,..
की ,...
रक्षा - बंधन ,.... पर वेलेंटाइन डे ,... हावी हो गया !!

खैर ,... कहना क्या और सुनना क्या ,...
जाहि विधि - राखे राम ,.... ताही विधि रहिये राम ,...

आप सभी को ,... सुबह की ,.... राम राम #NagShukl

No comments:

Post a Comment