Sunday, January 7, 2018

हमें याद आता है ,.. आंदोलन के समय सब साथी,.....

हमें याद आता है ,.. आंदोलन के समय सब साथी - जब एक दुसरे को फोन करते थे तब ,....
तब ,.. हेलो की जगह "वन्दे मातरम" बोला करते थे ,... फिर आम आदमी पार्टी बनी ,...
ये सिलसिला तब भी जारी रहा ,...
49 दिन में इस्तीफा हुआ ,.. मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ ,..
ऐलान होते ही ना जाने क्या हुआ की ,...
अचानक ,... "वन्दे मातरम्" वाले में 50% हिचकिचाने लगे,... फिर ,..
फिर 67 जीती ,.. और जीतने के बाद ,..
जीतने के बाद ,.. मोदी विरोध ,... मोदी विरोध इस कदर सिर्फ पर हावी हुआ की ,...
वो ,.. "वंदे मातरम्" विरोध तक में बदल गया ,..
यहाँ तक बढ़ा की,.. यदि आप ,..

आप ,.. "आप" के दफ्तर में जा - किसी पुराने जानने वाले से भी "वन्दे मातरम्" बोल दें तो ,..
तो ,... पार्टी दफ्तर में बैठे ,... 67 के दम्भी - नवोदित क्रांतिकारी ,...
पलट के "वन्देमातरम" बोलने की जगह ,... तुरत वहीं ,... आपको ,... संघी - चढ्ढीधारी घोषित कर देते थे ,...
और बाँकी बैठे कुछ क्रांतिकारी ,.. उनकी सहमति में ठहाके लगा देते थे ,...
दफ्तर के इस वैचरिक और चारित्रिक परिवर्तन और सोंच - समझ का ये बदलाव ,...
किसी के विरोध मात्र को ,... देशभक्ति बना / बता देना,...
किसी के विरोध मात्र को ,... स्वराज बना / बता देना
किसी के विरोध मात्र को ,... सारी समस्याओ का समाधान बना / बता देना
किसी के विरोध मात्र को ,... पार्टी के प्रति समर्पण बना / बता देना
किसी के विरोध मात्र को ,... राजनीति - स्वक्ष राजनीति बना / बता देना
ये सब ,..
ये सब ,.. इंगित कर रहा था ,... की ,..
की इनकी दिशा,.. क्या होने जा रही है और इस दिशा के चलते,.. दशा ,..
दशा वही जो होने वाली है ,..
ध्यान रहे ,... "आप" किसी मोदी से विरोध कीजिये ,... हमारा समर्थन है,... पर ,...
पर "वंदे मातरम" के साथ ,... इसके बिना ,...
इसके बिना ,... माफ़ कीजियेगा,.. कोई तरीका नहीं की ,...
की हम आपके पक्ष में खड़े दिखाई दें ,.. #NagShukl

No comments:

Post a Comment