Monday, April 3, 2017

स्कूल - शॉपिंग काम्प्लेक्स,...चप्पल पहन जाना ,मना है ,....

मुबारक हो ,...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ,.... वहाँ प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ाने पर संज्ञान लिया है और अधिकारियो को बोला है की ,...
ज्ञात रहे ,... छानबीन के बाद सिर्फ जायज ,... फीस ही बढे ,...

और इधर ,... रविवार के गुडगाँव में आंदोलन के बाद ,... कल अधिकारियो ने स्कूल प्रबंधन के साथ फीस रिव्यु मीटिंग की ,...
अभी कोई फैसला नहीं आया ,...

इस सब के बाद ,...
इस सब के बाद ,.. हमारा सवाल अभी भी  वही है की ,...
सवाल सिर्फ फीस वृद्धि का नहीं ,....

 सवाल है ,..
स्कूलों के आचार - व्यवहार का ,...
 सवाल है ,..
स्कूलों के - उस परिवर्तन का ,.. जिसमे स्कूल ,... पहले शिक्षा के मंदिर से ,... शिक्षा की दूकान बने ,...
और अब ,... शिक्षा की दूकान से ,... एक शॉपिंग काम्प्लेक्स में बदल रहे है ,...

शॉपिंग काम्प्लेक्स,... अरे हाँ शॉपिंग काम्प्लेक्स नहीं तो और क्या ???
साला स्कूल से ही ,... कॉपी किताब स्टेशनरी खरीदने से आगे बढ़ ,... बच्चो के ,... कपडे मोज़े जूते तक वहीँ से खरीदने को बाध्य है हम ,..

और ,.. और कुछ स्कूल तो इतने अच्छे बिज़नेस हॉउस हैं की ,...
कपड़ो में लगी - बटन तक पर अपना नाम छपवा देते है ,.... अब बटन तक वहीँ से लो ,...

बस ,... यूँ ही चुप बैठे रहो ,... कुछ समय और गुजरने दो ,.. फिर ,..
फिर इन्ही स्कूलों से ,...

फिर इन्ही स्कूलों से ,... माँ - बाप के कपडे ,... जूते चप्पल तक खरीदने को मजबूर होंगे ,..
फिर ,...आटा - दाल - चावल भी ,...

और जब ऐसा होने लगेगा ,... तब ,...
तब शॉपिंग माल में ,... चलने लगेंगी ,... कोचिंग ,... बच्चे को क ख ग सिखाने को ,... और स्कूल ,..
स्कूल तो ,... सामान बेंच ही खरीद कमा लेगा ,....

एक हद की बात बतातें है ,...
4 /5 महीने पहले ,... जब बेटी के स्कूल गए तो ,...
तो जैसे हम हमेशा ,... चप्पल पहनते है ,... चप्पल ही पहने थे ,...
गार्ड ने रोक लिया ,...
कहने लगा ,... चप्पल पहन जाना ,मना है ,....

आह ,.... बहुत गुस्सा आया ,...
आज चप्पल बंद है ,... कल मेरे सर की चोटी पर सवाल उठाओगे ,... फिर शक्ल पर ,...
लगता है ,.. स्कूल ,... अपने इस व्यापार को ,... "फेयर एंड लवली" तक बेचने की दिशा में ,... ले जाने बेताब है ,...

खैर ,...
खैर ,... कल मीटिंग होगी उन लोगो की ,.. पर ,...
पर होगा कुछ नहीं ,...
थोड़ी फीस इस महीने घटा लेंगे ,... फिर आगे धीरे धीरे करके ,.. बढ़ा लेंगे ,...
कुछ ,... ट्रांसपोर्ट में कवर कर लेंगे ,.... कुछ ,...
कुछ स्कूल के खाने में ,...

वसूल तो ये लेंगे ,... और ,.. और तुम दोगे ,...
कोई रास्ता नहीं ,... तुम्हारे पास ,... हमारे पास ,...

आह ,.... अंतिम सच आजका यही है ,....
"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक" #ChaloDeshSudhare #NagShukl
http://shaashwatlife.blogspot.com/2017/04/blog-post.html

No comments:

Post a Comment