Sunday, April 2, 2017

"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक"

"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक"

आज गुडगाँव में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ,.... जम कर प्रदर्शन हुआ ,..
मंत्री जी (नरबीर) के ,... हैप्पी बड्डे में तनिक भी खलल ना पड़े इसलिए ,...
उन अभिभावकों को ,... घंटो धूप में ,.... खड़ा रखा गया ,.. जो शायद ही AC से बाहर निकलते हों ,..
कई घंटे बाद ,..... सरकार का प्रतिनिधि ज्ञापन लेने आया ,..
औए 2 मिनट में ,.. विचार किया जायेगा कह के चला गया ,...

प्राइवटे स्कूलों की मनमानी - लूट घसोट से कौन वाकिफ नहीं ??
पर ,...
सरकारें करे भी क्या जब ,... शिक्षा मंत्री (रामविलास) खुद 30 स्कूलों में हिस्सेदार हो ??,...
शर्मनाक ,...
वो अभिभावक ,... जिन्होंने गुडगाँव को ,.. अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलवाई ,...
वो अभिभावक ,... जिनके टैक्स के पैसे से ,.. मंत्री जी ,.. हैप्पी बड़े मनाते रहे ,...
पुलिस की लाठी खाने को मजबूर थे ,..

हम भी थे प्रदर्शन में चप्पल टूटी ,.. चश्मा टूटा ,..
मिला - विचार करने का,... अहसान ,..

बेवजह है सरकार से ,... गुहार लगाना ,...
मंत्री जी के खुद के स्कूल है ,...
सलाह ,...

सलाह है की ,... आने वाले समय में आंदोलन को मारने ना दें ,..
वो गुडगाँव ,... जिसमे बारिश की वजह से ,.. 24 घंटे जाम रहा ,...
अंतर्राष्ट्रीय खबर बनी ,... उसी गुडगाँव में ,...
मेरा कहना है ,.. अभिभावकों को अपने अपने बच्चो को ,... काँधे पर बिठा ,...
हाइवे जाम कर देना चाहिए ,..

ज़रा हम भी तो देखे ,...
स्कूलों की कमाई बचाने और दुनिया में खोखली शान दिखाने के लिए ,...
सरकार ,...
बच्चो पर लाठी चलवायेगी - या ,.. आंसू गैस ,...

पर ,.. हकीकत है की ,...
प्राइवटे स्कूलों के खिलाफ ,..
हो चुकी है पीर पर्वत सी ,.... अब पिघलनी चाहिये ,...

ऐसे आंदोलन गुडगाँव तक सीमित नहीं होने चाहिये ,...
पूरे देश में होने चाहिए ,....

सरकारों को समझ आना चाहिए की ,....
मंत्री जी के ,... जब स्कूल होंगे ,... तो ,..

तो देश की जनता - अनपढ़ ,... गरीब ही रहेगी ,...

धिक्कार है ,... उस सरकारों पर ,..
जो आज़ादी के इतने सालो के बाद भी आज तक ,.... एक शिक्षा पालिसी ना बना पाए ,...
वो सरकारें ,... जो प्राइवेट स्कूलों को बाध्य नहीं कर सकती ,... हाई कोर्ट के फैसले को मानने में ,...
वही सरकार ,....
बाध्य कर देती है ,... टैक्स दाता ,.... अभिभावकों को घंटो धूप में सूखने को ,....

चाहे जैसी भी हो "आम आदमी पार्टी",... आप सहमत हो ना हों ,.. हम सहमत हों ना हो ,.... पर ,..
पर ,...
दिल्ली में "आप" की सरकार ने ,.. प्राइवेट स्कूलों की हलक में - डंडा डाल के दिखाया है ,... पर ,..

उन पार्टियों से ,... ना हो पायेगा ,.. जो ,..
स्कूलों के मालिको को ,... शिक्षा मंत्री बनाने को मजबूर है ,...

अंत में बस इतना कहना चाहेंगे ,...
या तो ,.... बच्चो को ,....पढ़ाने की बजाय ,...
पंचर - घडी - मोबाईल कुछ बनाना सिखाव दो ,....

या फिर ,...
आंदोलन ,.... आंदोलन पर उत्तर जाओ ,...
आंदोलन ,.. छोटा नहीं ,.. देशव्यापी आंदोलन चाहिये ,....
शोर ,...
हर सड़क पर हो ,... तो ,...
तो शायद ,.. खलल पड़े मंत्री जी के ,.. हैप्पी बड्डे में ,... अन्यथा ,..
नेता जी यूँ ही ,... केक काटते रहेंगे ,... और स्कूल ,.. आपको ,...

और हाँ ,... ध्यान रहे ,...
सरकार कहना है ,..
पढ़ेगा इंडिया - तभी तो बढ़ेगा इंडिया ,... पर ,..
पर ,.. हकीकत में कहना चाह रहे थे ,...


"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक" #NagShukl #ChaloDeshSudhare

No comments:

Post a Comment