Thursday, September 20, 2012

प्रभु जी, मल दो झन्डु बाम ||

संसद बंद , भारत बंद , बंद पडा सब काम !!
घर का चुल्हा बंद पडा और पेट करे आराम !!
नेताओ से देश बचे अब ऎसा कुछ हो जाये !!
हे गणपति तुम ही इन पे, मल दो झन्डु बाम !!!
मल दो झन्डु बाम, प्रभु जी, मल दो झन्डु बाम |
नोट हमारा, वोट हमारा !
महंगाई से मरी है जनता, ये करें आराम ||
प्रभु जी, मल दो झन्डु बाम ||
ये खाते 2G , 3G और बढ़ाते LPG के दाम |
प्रभु जी, मल दो झन्डु बाम ||
ये चलाते जूता चप्पल, देश करें बदनाम |
प्रभु जी, मल दो झन्डु बाम ||

No comments:

Post a Comment