Tuesday, November 1, 2016

"शिवकेष" की आत्महत्या ,... हत्या का ,... दोषी ,

दीपावली के अगले दिन ,..... परेवा को ,....
गाँव ,....गाँव के मेरे मोहल्ले के ,.... एक हमउम्र लड़के ने आत्महत्या की ,...
वैसे है तो ये "आत्महत्या"..... पर,....
पर हकीकत में उसकी हत्या की ,....
उसकी हत्या की ,...उसकी हत्या में शामिल थे,...
ये व्यवस्था,... किसानों की दुर्गति ,... आर्थिक तंगी,... और बेरोजगारी,...
परन्तु उसकी हत्या जिस हथियार हुई ,... वो है नशा (शराब),....

आज से 20 साल पहले - जब देश का विकास नहीं हुआ था तब ,...
ये मोहल्ला ,.... एक खुशहाल जिले के खुशहाल गाँव का ,... सबसे खुशहाल मोहल्ला था ,....
अब विकास के बाद ,...
गाँव में अगर सुबह 9 बजे के बाद गाँव में ,... दूध दही ढूँढोगे ,...
तो ढूढँते रहोगे - मिलेगा नहीं ,... ,पर,...
पर शराब,... भाँग ,... गोलियाँ और तरह तरह के नशे ,...
हर वक्त 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे - आपकी सेवा में ,...
विकास ,...गर हुआ तो ,...
तो,... विकास के नाम पर ,... गाँव को मिला ,....
गाँव की टूटी सड़कें ,..... बिना बिजली के बिजली वाले खम्बे ,.... बिना पानी के सरकारी नलकूप ,....
बिना पानी के नहर बम्बे ,... सूखे तालाब ,... खेल के मैदान और चरागाहों की समाप्ति ,...
सरकारी स्कूलों में खाना ,... जहर उगलती बगल की नदी ,...
खाली पड़ी - सरकारी अस्पताल की बिल्डिंग ,... सरकारी जमीनों पर दबंगो का कब्ज़ा ,...
विकास इतना और इस कदर की ,....
जो कुवें कभी ,.... जीवन के साधन "पानी" की पूर्ती करते थे ,...
आज "दारु" पिये ,... निराश और हताश ,... नवयूवकों की ,... मौत की कहानी लिख रहे है,....
ये सच है भारत में सबसे ज्यादा ,... युवा है ,...
पर वो युवा है कहाँ - किस हाल में ,... उसे चाहिए क्या ,... किसी को फ़िक्र नहीं ,...
वो म्हणत करना चाहता है ,.... पर म्हणत करे तो कहाँ ??? और कैसे ??
हालात ऐसे की ,...
नरेगा मनरेगा तक में काम सिर्फ और सिर्फ तब ,.... जब गाँव का प्रधान - वो हो जिसको आपने वोट दिया ,...
बर्बाद ,.... हालात अपने गाँव के ,... देख सुन ,.. मन व्यथित होता है ,...
फिर अपनी स्थिति और मजबूरी देख ,.... मन में मलीनता आती है ,...
ये सब होने के बाद ,... जब कुछ नहीं सूझता तो ,...
तो हम फेसबुक पर कुछ ऐसे ,... रिपोर्टिंग कर देते है ,...
शायद ,...
यही और बस इतना ही कर पाने की हालत में है हम ,...
अपने गाँव के लिए ,... जिन गलियों में खेले - घूमे ,...
उन लोगो के लिए ,... जिन्होंने अलग अलग तरीको से ,... बहुत कुछ सिखाया ,...
"संसाधनों की कमी ,.... इस कदर की हम ,... सहयोग की जगह ,... उनके संचय में व्यस्त ,... "
और शायद ,...
यही कारण है ,.... "शिवकेष" की आत्महत्या ,... हत्या का ,...
दोषी ,... आप हों ना हो ,...
हम है ,... और गर दोषी हैं ,...
तो प्रायश्चित करना पड़ेगा ,....
इस कार्तिक पूर्णिमा से ,... जितनी क्षमता होगी नशे का विरोध जरूर करेंगे ,...
चाहे लोग पागल कहें ,.... पर अब नहीं ,...
कोई और शिवकेष मरे - इससे पहले ,...
पूरा प्रयास ,...
इस नशे से लड़ने का ,... युवाओ को कोई हुनर देने का ,...
प्रयास ,... उनको चोट मोटा रोजगार दिलवाने का ,...
पर ये सब करेंगे कैसे ,... अभी तो ये सोंच भी नहीं सकते ,...
पर मुझे पता है ,...
जैसे आप सब ,... हमेशा से हमें सुझाते आयें है ,... मार्गदर्शन करेंगे ,... #ChaloDeshSudhare #NagShukl
https://www.facebook.com/nagendra.shukla.984/posts/937084636425835?notif_t=like&notif_id=1478063005497013

No comments:

Post a Comment