Sunday, January 31, 2021

कहाँ है लब आजाद किसी के ?

 ना तेरे ना मेरे - कहाँ है लब आजाद किसी के ?

हर काम में व्यापार जुड़ा ,... हर व्यवहार में है स्वार्थ जुड़ा ,... 

स्वार्थ क्या धन सिर्फ ?,... क्या स्वार्थ बड़े होने का नहीं ?

क्या स्वार्थ ज्ञानी दिखने का नहीं ??


मान लिया वर्तमान ही सच ,... पर इतिहास में क्या मिटटी डालें ?? और कब तक हम मिट्टी डालें ?

जो आज हुआ ,... होगा,... इतिहास वो कल ,.. 

कल फिर - बोलोगे ,... 

इतिहास को लेके रोना क्या ,... इतिहास को लेके लड़ना क्या ??


दोस्त मेरे ,... मिथ्या है ये ,... 

बता,... वर्तमान इतिहास से जुदा है कैसे ??

क्या मूल - फूल का साथ नहीं ? इस शूल में क्या बीज का होइ हाँथ नहीं ??


वर्तमान तेरा - इतिहास रचा ,... 

मत भूल तेरा इतिहास कभी,.... 


हर बार ,... एक नया घाव तू खायेगा ,...

पहले से गहरा ,.. पहले से पीड़ादायक ,...  

घाव - घाव का मर्ज बने ?? कौन सा ज्ञान बताये इसे सही ??

ज्ञानी बन,...  जो रिसते घाव को इतिहास बतायेगा,... 

खुद ही इतिहास बन जायेगा ,... 


जो जीतेगा ,... वो मिटा के नामो निशां तेरी कुर्बानी के ,... खुद को ,... सिकंदर बतायेगा ,... 


यदि है लब आजाद तेरे ,... 

तो बोल ,... तो बोल जंग कब शुरू हुई??,.... तो बोल जंग क्यों शुरू हुई ??

#NagShukl

No comments:

Post a Comment