Showing posts with label AchcheDIn. Show all posts
Showing posts with label AchcheDIn. Show all posts

Friday, July 4, 2014

भक्तो ,.... चलो एक बार ,.... मान लिया ,....

यदि पूरा मज़ा लेना है तो आखिर तक मन लगा कर पढ़ें..........ज्यादा बड़ा नहीं है....पर अच्छा है.....!

170 कांग्रेसी मंत्री जिन पर संगीन अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप हैं वो कांग्रेस से निकल कर कहाँ गायब हो गए (कहीं तो आश्रय मिला ही होगा)....

74 लाख करोड़ काला धन भी संभवतः आ ही गया होगा....

और उम्मीद है 5400 करोड़ का नुकसान देश को बिलकुल नहीं हुआ होगा जब अलोकतांत्रिक तरीके से एक विशिष्ट परिवार को पेट्रोलियम के वितरण के अधिकार दिए गए होंगे......

और न ही 4G का घोटाला हो पाया जिसमे 340 करोड़ का नुक्सान देश को होते होते रह गया....

संभवतः 4900 करोड़ उन कंपनियों से वसूल कर लिए गए हैं जिन्होंने लौह खनिज के निर्यात के दौरान रेलवे को चूना लगाया था....अरे हाँ खजाना भी भर गया है...इसलिए भूटान को 4500 करोड़ देने में अब कोई हर्ज़ नज़र नहीं आता.....!

ऐसा लगता है पिछले सभी बड़े घोटाले के आरोपियों पर जांच हो कर उन्हें सज़ा मिल चुकी है......!

कोई कह रहा था देश में बड़ा की सख्त जनलोकपाल पारित हो चूका है और सभी घोटाले बाजों को पकड़ पकड़ कर सारा पैसा वसूला जा रहा है.....!

ऐसा भी सुनने में आया था की सभी कम्पनियाँ आर टी आई के दायरे में आ चुकी हैं और एक एक पाई का हिसाब दे रही हैं जनता हो......कितने अच्छे दिन हैं..........

प्रधान मंत्री जी हम आप के साथ ही हैं मरते दम तक....बस ये समझ नहीं आया कि ये खुजलीवाल कहाँ गया.....?

shit...yaar....साला सपना टूट गया......पता नहीं क्या हो गया है जब भी झपकी लगती है......यही दीखता है...!