Saturday, April 8, 2017

पौधा हूँ ,.... बुधई काका वाला

बुधई काका वाला ,...वो नीम का पेड़ नहीं हूँ ,..
मैं तो पौधा हूँ ,....
वो पेड़,...
वो पेड़ तो कट चुका ,... वहाँ सड़क चौड़ीं हो चुकी ,...
निकलते हो तुम - वहाँ फर्राटे से ,...
दफ़्न हैं वहाँ उसकी जड़ें अभी तक ,...
हाँ वहीँ ,...
हाँ वहीँ जहाँ खड़ी है,... तुम्हारी कोठी शान से ,...
छोड़ी थी जो तुमने ,.... जगह कच्ची अपने मकान में ,...
जागी थी उम्मीद मेरी ,...
बने थे सपने ,... रहूँगा ,.. तुम्हारे साथ ,...
पर उम्मीद टिकी नहीं ,...
वो तुमने जो ,.. लॉन बनवा लिया ,..
नीम छोड़,... कैक्टस उगा लिया ,...
छाँव की तुम्हे क्या चिंता ,...
उसके लिये ,... वो हरी वाली ,.. चादर लगा लिया,...

उग आया हूँ ,... कोठी के सामने ,.. सड़क के उस पार ,...
नहाती है रोज ,... तुम्हारी गाडी ,..
मैं ,..
मैं नहाया था ,.. पिछली बारिश में ,...
फिलहाल तो मैं दिखता भी नहीं ,..
मेरे ऊपर है इतनी धुल चढ़ी ,...
दिखूँगा ,... बारिश में अगली बार ,...
मैं पौधा हूँ ,.. अभी जिन्दा हूँ ,...
......to be continued,.....#NagShukl #ChaloDeshSudhare

पौधा हूँ यूँ ही पल गया ,...

पौधा हूँ - नन्हा सा ,...
अब तक,..यूँ ही पल गया ,...
हैरान हो कैसे ??,...
कैसे तुम्हारे कहर से बच गया ,... ना ,..
ना ,.. कहाँ बचा अभी?,...
अभी तो चिलचिलाती धुप झेलनी है ,..
लू के थपेड़े सहने है ,...
तुम्हारी गाड़ी का ,.. गर्म धुवाँ ,...
और ,...
तुम्हारे AC की गर्म हवा ,... में जिन्दा रहना है ,...
पर जिन्दा रहना है ,... तुम्हारे लिए
जिन्दा रहना है ,... तुम्हारे लिए,...
बच गया,..
बच गया तो ,.. बारिश का प्यार पाऊँगा ,.
सावन का दुलार पाउँगा ,...
कुछ ऐसे ही ,.... भगवान् ने चाहा तो,..
तो पल जाऊँगा ,...
पल ना पाया तो ,...
तो ,...मोक्ष पाउँगा ,... मोक्ष पाउँगा ,...
मैं इंसान थोड़ी हूँ ,...
मैं इंसान थोड़ी हूँ ,... जो ,.. .
जो स्वर्ग नर्क के चक्कर में ,... फंस जाऊँगा ,..
मैं तो मोक्ष ही पाउँगा ,..
मैं इंसान थोड़ी हूँ ,... मैं तो एक पौधा हूँ ,...
मैं तो मोक्ष ही पाउँगा ,..
क्योंकि ,..
मैं तो मरते दम तक,... करूँगा काम वही ,..
जिसके लिए - ईश्वर ने रचा ,..
तुम इंसान हो ,... याद रख सकते हो ,...
तुम याद रख सकते हो ,.. इसलिए भूल जाते हो ,..
इसलिए भूल जाते हो ,..ईश्वर ने तुमको क्यों रचा ,...
इंसान थोड़ी हूँ ,.. मैं तो एक पौधा हूँ,...
मैं याद नहीं रखता ,.. क्योंकि मुझे मालूम है
ईश्वर ने मुझे क्यों रचा ,..
...............to be continues,.... #NagShukl #ChaloDeshSudhare

Monday, April 3, 2017

स्कूल - शॉपिंग काम्प्लेक्स,...चप्पल पहन जाना ,मना है ,....

मुबारक हो ,...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ,.... वहाँ प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ाने पर संज्ञान लिया है और अधिकारियो को बोला है की ,...
ज्ञात रहे ,... छानबीन के बाद सिर्फ जायज ,... फीस ही बढे ,...

और इधर ,... रविवार के गुडगाँव में आंदोलन के बाद ,... कल अधिकारियो ने स्कूल प्रबंधन के साथ फीस रिव्यु मीटिंग की ,...
अभी कोई फैसला नहीं आया ,...

इस सब के बाद ,...
इस सब के बाद ,.. हमारा सवाल अभी भी  वही है की ,...
सवाल सिर्फ फीस वृद्धि का नहीं ,....

 सवाल है ,..
स्कूलों के आचार - व्यवहार का ,...
 सवाल है ,..
स्कूलों के - उस परिवर्तन का ,.. जिसमे स्कूल ,... पहले शिक्षा के मंदिर से ,... शिक्षा की दूकान बने ,...
और अब ,... शिक्षा की दूकान से ,... एक शॉपिंग काम्प्लेक्स में बदल रहे है ,...

शॉपिंग काम्प्लेक्स,... अरे हाँ शॉपिंग काम्प्लेक्स नहीं तो और क्या ???
साला स्कूल से ही ,... कॉपी किताब स्टेशनरी खरीदने से आगे बढ़ ,... बच्चो के ,... कपडे मोज़े जूते तक वहीँ से खरीदने को बाध्य है हम ,..

और ,.. और कुछ स्कूल तो इतने अच्छे बिज़नेस हॉउस हैं की ,...
कपड़ो में लगी - बटन तक पर अपना नाम छपवा देते है ,.... अब बटन तक वहीँ से लो ,...

बस ,... यूँ ही चुप बैठे रहो ,... कुछ समय और गुजरने दो ,.. फिर ,..
फिर इन्ही स्कूलों से ,...

फिर इन्ही स्कूलों से ,... माँ - बाप के कपडे ,... जूते चप्पल तक खरीदने को मजबूर होंगे ,..
फिर ,...आटा - दाल - चावल भी ,...

और जब ऐसा होने लगेगा ,... तब ,...
तब शॉपिंग माल में ,... चलने लगेंगी ,... कोचिंग ,... बच्चे को क ख ग सिखाने को ,... और स्कूल ,..
स्कूल तो ,... सामान बेंच ही खरीद कमा लेगा ,....

एक हद की बात बतातें है ,...
4 /5 महीने पहले ,... जब बेटी के स्कूल गए तो ,...
तो जैसे हम हमेशा ,... चप्पल पहनते है ,... चप्पल ही पहने थे ,...
गार्ड ने रोक लिया ,...
कहने लगा ,... चप्पल पहन जाना ,मना है ,....

आह ,.... बहुत गुस्सा आया ,...
आज चप्पल बंद है ,... कल मेरे सर की चोटी पर सवाल उठाओगे ,... फिर शक्ल पर ,...
लगता है ,.. स्कूल ,... अपने इस व्यापार को ,... "फेयर एंड लवली" तक बेचने की दिशा में ,... ले जाने बेताब है ,...

खैर ,...
खैर ,... कल मीटिंग होगी उन लोगो की ,.. पर ,...
पर होगा कुछ नहीं ,...
थोड़ी फीस इस महीने घटा लेंगे ,... फिर आगे धीरे धीरे करके ,.. बढ़ा लेंगे ,...
कुछ ,... ट्रांसपोर्ट में कवर कर लेंगे ,.... कुछ ,...
कुछ स्कूल के खाने में ,...

वसूल तो ये लेंगे ,... और ,.. और तुम दोगे ,...
कोई रास्ता नहीं ,... तुम्हारे पास ,... हमारे पास ,...

आह ,.... अंतिम सच आजका यही है ,....
"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक" #ChaloDeshSudhare #NagShukl
http://shaashwatlife.blogspot.com/2017/04/blog-post.html

Sunday, April 2, 2017

"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक"

"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक"

आज गुडगाँव में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ,.... जम कर प्रदर्शन हुआ ,..
मंत्री जी (नरबीर) के ,... हैप्पी बड्डे में तनिक भी खलल ना पड़े इसलिए ,...
उन अभिभावकों को ,... घंटो धूप में ,.... खड़ा रखा गया ,.. जो शायद ही AC से बाहर निकलते हों ,..
कई घंटे बाद ,..... सरकार का प्रतिनिधि ज्ञापन लेने आया ,..
औए 2 मिनट में ,.. विचार किया जायेगा कह के चला गया ,...

प्राइवटे स्कूलों की मनमानी - लूट घसोट से कौन वाकिफ नहीं ??
पर ,...
सरकारें करे भी क्या जब ,... शिक्षा मंत्री (रामविलास) खुद 30 स्कूलों में हिस्सेदार हो ??,...
शर्मनाक ,...
वो अभिभावक ,... जिन्होंने गुडगाँव को ,.. अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलवाई ,...
वो अभिभावक ,... जिनके टैक्स के पैसे से ,.. मंत्री जी ,.. हैप्पी बड़े मनाते रहे ,...
पुलिस की लाठी खाने को मजबूर थे ,..

हम भी थे प्रदर्शन में चप्पल टूटी ,.. चश्मा टूटा ,..
मिला - विचार करने का,... अहसान ,..

बेवजह है सरकार से ,... गुहार लगाना ,...
मंत्री जी के खुद के स्कूल है ,...
सलाह ,...

सलाह है की ,... आने वाले समय में आंदोलन को मारने ना दें ,..
वो गुडगाँव ,... जिसमे बारिश की वजह से ,.. 24 घंटे जाम रहा ,...
अंतर्राष्ट्रीय खबर बनी ,... उसी गुडगाँव में ,...
मेरा कहना है ,.. अभिभावकों को अपने अपने बच्चो को ,... काँधे पर बिठा ,...
हाइवे जाम कर देना चाहिए ,..

ज़रा हम भी तो देखे ,...
स्कूलों की कमाई बचाने और दुनिया में खोखली शान दिखाने के लिए ,...
सरकार ,...
बच्चो पर लाठी चलवायेगी - या ,.. आंसू गैस ,...

पर ,.. हकीकत है की ,...
प्राइवटे स्कूलों के खिलाफ ,..
हो चुकी है पीर पर्वत सी ,.... अब पिघलनी चाहिये ,...

ऐसे आंदोलन गुडगाँव तक सीमित नहीं होने चाहिये ,...
पूरे देश में होने चाहिए ,....

सरकारों को समझ आना चाहिए की ,....
मंत्री जी के ,... जब स्कूल होंगे ,... तो ,..

तो देश की जनता - अनपढ़ ,... गरीब ही रहेगी ,...

धिक्कार है ,... उस सरकारों पर ,..
जो आज़ादी के इतने सालो के बाद भी आज तक ,.... एक शिक्षा पालिसी ना बना पाए ,...
वो सरकारें ,... जो प्राइवेट स्कूलों को बाध्य नहीं कर सकती ,... हाई कोर्ट के फैसले को मानने में ,...
वही सरकार ,....
बाध्य कर देती है ,... टैक्स दाता ,.... अभिभावकों को घंटो धूप में सूखने को ,....

चाहे जैसी भी हो "आम आदमी पार्टी",... आप सहमत हो ना हों ,.. हम सहमत हों ना हो ,.... पर ,..
पर ,...
दिल्ली में "आप" की सरकार ने ,.. प्राइवेट स्कूलों की हलक में - डंडा डाल के दिखाया है ,... पर ,..

उन पार्टियों से ,... ना हो पायेगा ,.. जो ,..
स्कूलों के मालिको को ,... शिक्षा मंत्री बनाने को मजबूर है ,...

अंत में बस इतना कहना चाहेंगे ,...
या तो ,.... बच्चो को ,....पढ़ाने की बजाय ,...
पंचर - घडी - मोबाईल कुछ बनाना सिखाव दो ,....

या फिर ,...
आंदोलन ,.... आंदोलन पर उत्तर जाओ ,...
आंदोलन ,.. छोटा नहीं ,.. देशव्यापी आंदोलन चाहिये ,....
शोर ,...
हर सड़क पर हो ,... तो ,...
तो शायद ,.. खलल पड़े मंत्री जी के ,.. हैप्पी बड्डे में ,... अन्यथा ,..
नेता जी यूँ ही ,... केक काटते रहेंगे ,... और स्कूल ,.. आपको ,...

और हाँ ,... ध्यान रहे ,...
सरकार कहना है ,..
पढ़ेगा इंडिया - तभी तो बढ़ेगा इंडिया ,... पर ,..
पर ,.. हकीकत में कहना चाह रहे थे ,...


"लुटेगा अभिभावक - तभी तो पढ़ेगा बालक" #NagShukl #ChaloDeshSudhare